होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee में ये अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पुनीत मिश्रा...
Zee में ये अहम जिम्मेदारी संभालेंगे पुनीत मिश्रा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के पुनीत मिश्रा को जी के ब्रॉडकास्ट बिजनेस का हेड बनाया गया है। वे जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे। मिश्रा ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड के पुनीत मिश्रा को जी के ब्रॉडकास्ट बिजनेस का हेड बनाया गया है। वे जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे।
मिश्रा ने हिन्दुस्तान यूनिलिवर ने विभिन्न पदों रहते हुई कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें कस्टमर डेवलेपमेंट, बैंड बिल्डिंग, ब्रैंड डेवलपमेंट और जनरल मैनेजमेंट शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूनिलिवर की ग्लोबल कस्टमर डेवलेपमेंट टीम में भी काम किया है। कस्टमर डेवलेपमेंट व मार्केटिंग में भी वे विभिन्न पदों पर रहते हुए कई अलग-अलग कैटेगरीज में काम किया है, जिनमें होम केयर, पर्सनल केयर और फूड्स शामिल हैं।
हिन्दुस्तान यूनिलिवर में सेल्स के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और कस्टमर डेवलेपमेंट के पद नियुक्ति से पहले वे ग्लोबल यूनिलिवर कस्टमर डेवलेपमेंट टीम के वाइस प्रेसिडेंट थे।
मिश्रा साल 2009 से 2011 तक आइस क्रीम (Ice Cream) कैटेगरी में सेल्स और मार्केटिंग का भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले वे साल 2007 से 2008 तक साउथ एशिया के स्किन क्लीनसिंग के कैटेगरी डायरेक्टर थे। साल 2005 से 2007 तक उन पर हिन्दुस्तान यूनिलिविर में ही मार्केटिंग मैनेजर के रूप में स्किन क्लीनसिंग की जिम्मेदारी थी। साल 2003 से 2005 तक उन्होंने यहां दक्षिण भारत में होम और पर्सनल केयर बिजनेस में कस्टमर डेवलपमेंट की भूमिका निभाई।
मिश्रा रुड़की की इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute of Technology) (रुड़की की पूर्व यूनिवर्सिटी) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) में ग्रेजुएट हैं औप जमशेदपुर के XLRI से फाइनेंस और मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा भी किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स