होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाने वाली न्यूज एंकर ने दिया इस्तीफा
सेक्शुअल हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाने वाली न्यूज एंकर ने दिया इस्तीफा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अपने न्यूज चैनल के एक अधिकारी पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाने वाली टीवी एंकर ने अब
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पीटीवी से जुड़ी रहीं तंजीला मजहर का आरोप है कि चैनल प्रशासन उसके द्वारा एक वरिष्ठ सहकर्मी के खिलाफ की गई यौन उत्पीड़न की शिकायत का निवारण करने में विफल रहा है।
उन्होंने कहा कि चीजें मेरे लिए कठिन कर दी गई थीं और मुझे रोजाना मानसिक यातना का शिकार होना पड़ रहा था।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में तंजीला मजहर और उनकी एक अन्य सहयोगी एंकर यासफीन जमाल ने चैनल के डायरेक्टर (करंट अफेयर्स) आगा मसूद शोरिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद पाकिस्तान के इस सरकारी टेलिविजन चैनल ने सोशल मीडिया के माध्यम से चैनल को ‘बदनाम करने’ के लिए अपनी इन दोनों महिला एंकर्स को बैन कर दिया था।
सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने से पहले तंजीला मजहर और याशफीन जमाल ने सहयोगी वरिष्ठ अधिकारी शोरीश के खिलाफ मैनेजमेंट से यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसके बाद, दोनों ने इस मुद्दे को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जिसके बाद मैनेजमेंट ने उनसे 20 जनवरी को कहा कि वे सोशल मीडिया से अपने पोस्ट को 24 घंटे के भीतर हटाएं, नहीं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मैनेजमेंट की वॉर्निंग के बावजूद तंजीला और यासफीन ने ना तो अपने कमेंट डिलीट किए और ना माफी मांगी। इतना ही नहीं, दो दिन बाद वे दोनों टीवी एंकर्स प्राइवेट टीवी चैनल ‘एक्सप्रेस’ के टॉक शो में शामिल हुईं। प्रोग्राम के दौरान दोनों ने आरोप दोहराए।
इसके बाद चैनल ने दोनों एंकर्स के खिलाफ एक्शन लिया। 22 जनवरी को दोनों एंकर्स पर बैन लगा दिया गया। पीटीवी के कंट्रोलर (करंट अफेयर्स) हबीब-उर-रहमान ने पीटीपी न्यूज से जुड़े किसी भी प्रोग्राम में दोनों के भाग लेने पर रोक लगा दी। हालांकि इसके बाद मैनेजमेंट पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तंजीला मजहर ने अपना इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स