होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर फूंका मंत्री का पुतला...
पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर फूंका मंत्री का पुतला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह पर पत्रकार को जिंदा जलाने की धमकी देने के मामले में सोमवार को कुशीनगर जिले में पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह पर पत्रकार को जिंदा जलाने की धमकी देने के मामले में सोमवार को कुशीनगर जिले में पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटे कुशीनगर के हाटा स्थित श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में पत्रकारों की एक बैठक की गई, जिसकी अगुवाई ग्रामीण पत्रकार असोसिएशन के तहसील अध्यक्ष मोहन पांडेय की ने की। बैठक के बाद पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहन पांडेय ने कहा कि पत्रकार दिन रात समाज की सेवा करते हैं, बदले में उसे सम्मान की बजाय अपमानजनक भाषा और धमकी सुननी पड़ती है। राजनेताओं को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।
इस मौके पर अशोक मिश्रा, वेदप्रकाश मिश्र, रंजीत सिंह, अशोक सिंह, गुरुदत्त गिरि, अवधेश श्रीवास्तव, उपेंद्र तिवारी, शंभूनाथ, बृजकिशोर गिरि, गौतम मुनि तिवारी, सत्यानंद मिश्र, राधेश्याम शर्मा, रामगोपाल वर्मा, जयप्रकाश, विजय साहनी, आदर्श दूबे सहित हाटा तहसील क्षेत्र के सभी पत्रकार मौजूद रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स