होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शारदा यूनिवर्सिटी को बाय बोल प्रो. सुभाष धूलिया ने की नई शुरुआत
शारदा यूनिवर्सिटी को बाय बोल प्रो. सुभाष धूलिया ने की नई शुरुआत
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से इस्तीफा देकर प्रोफेसर सुभाष धूलिया ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से इस्तीफा देकर प्रोफेसर सुभाष धूलिया ने अपनी नई पारी का आगाज सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के साथ किया है।
सुभाष धूलिया देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (आईआईएमसी) और ‘इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी ’(इग्नू) में प्रोफेसर रह चुके हैं। वे उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
वर्ष 1983 में शिक्षण के क्षेत्र में आने से पहले प्रो. धूलिया ने करीब एक दशक तक पत्रकारिता भी की है और इस दौरान वे प्रमुख अखबारों के संपादकीय विभाग में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे हैं। प्रो. सुभाष धूलिया बतौर पत्रकार ‘नवभारत टाइम्स’ में राजेंद्र माथुर, एसपी सिंह और विद्यानिवास मिश्र के संपादकत्व के दौरान कार्यरत रहे हैं।
अपने चार दशक से ज्यादा के करियर में प्रो. धूलिया ने कई डॉक्यूमेंट्री का निर्माण और निर्देशन भी किया है। इसके अलावा वह एक किताब लिखने के साथ-साथ कई किताबों का संपादन भी कर चुके हैं।
टैग्स प्रोफेसर सुभाष धूलिया शारदा यूनिवर्सिटी