होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस बार प्रो रेसलिंग लीग को मिली ये बड़ी कामयाबी

...इस बार प्रो रेसलिंग लीग को मिली ये बड़ी कामयाबी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पतंजलि पॉवरवीटा प्रो कुश्ती लीग सीजन-2 (Patanjali Powervita Pro Wrestling League Season-2) ने बहुत अधिक प्रशंसको के साथ अपनी शुरुआत की और यही वजह रही कि इसे शुरुआती हफ्ते में 5.41 करोड़ दर्शकों ने देखा। समय के साथ इसके दर्शक बढ़ते गए और दूस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पतंजलि पॉवरवीटा प्रो कुश्ती लीग सीजन-2 (Patanjali Powervita Pro Wrestling League Season-2) ने बहुत अधिक प्रशंसको के साथ अपनी शुरुआत की और यही वजह रही कि इसे शुरुआती हफ्ते में 5.41 करोड़ दर्शकों ने देखा। समय के साथ इसके दर्शक बढ़ते गए और दूसरे हफ्ते में टाइम स्पेंट (time spent) में 22 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और इसके दर्शकों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा हुआ। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बार लीग को बड़ी कामयाबी मिली है।

पहले हफ्ते में औसत दर्शकों ने हर गेम में 17 मिनट 26 सेंकेड्स का टाइम स्पेंट किया, जबकि दूसरे हफ्ते में यह 19 मिनट 50 सेकेंड (TG 15+ MA, BARC) का रहा।

यह लीग ऐसी नॉन-क्रिकेटिंग लीग में से एक है, जिसने जबरदस्त दर्शक जुटाएं हैं या यूं कहें कि प्रो रेसलिंग लीग भी अब PKL, PBL जैसी स्टार लीग्स में शामिल हो गई है। यह लीग सोनी मैक्स (Sony Max) और सोनी ईएसपीएन- एचडी व एसडी  (Sony ESPN- HD & SD) पर शाम 7 से रात 9 बजे के दौरान प्रसारित की गई, इसके अलावा सोनी लिव (Sony Liv) पर भी इसका प्रसारण किया गया।

प्राप्त हुए इन आंकड़ों को लेकर प्रो रेसलिंग लीग के ऑर्गनाइजर और प्रमोटर्स ‘प्रोस्पोर्टिफाइ’ (ProSportify) ने कहा कि दूसरे सीजन में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है और कुश्ती को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने जो समर्थन दिखाया है उससे हमारा साहस और बढ़ा है। खेल के प्रति उत्साह दिखाने के लिए हम उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं, जो आगे आए और प्रो रेसलिंग लीग- असली दंगल के दूसरे शानदार सीजन के लिए हमारा समर्थन किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

59 minutes ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago