होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...अब इनके कंधो पर होगी अरनब के ‘रिपब्लिक’ को घर-घर तक पहुंचाने जिम्मेदारी

...अब इनके कंधो पर होगी अरनब के ‘रिपब्लिक’ को घर-घर तक पहुंचाने जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अरनब गोस्वामी के नए वेंचर ‘रिपब्लिक’ की टॉप मैनेजमेंट टीम से अब एक और चेहरा जुड़ गया है। प्रि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अरनब गोस्वामी के नए वेंचर ‘रिपब्लिक’ की टॉप मैनेजमेंट टीम से अब एक और चेहरा जुड़ गया है। प्रिया मुखर्जी डिस्ट्रीब्यूशन हेड तौर पर यहां अपना कार्यभार संभालेंगी। प्रिया ब्लूमबर्ग क्विंट (Bloomberg Quint) से यहां आई हैं, जहां वे टीवी डिस्ट्रीब्यूशन की हेड थी। यह बहुप्रतीक्षित न्यूज चैनल फिलहाल श्रीगणेश के लिए पूरी तरह से तैयार है।

प्रिया के कंधो पर ‘रिपब्लिक’ के डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी करने की है।

गोस्वामी ने अपनी टीम के लिए बेहद खास लोगों को चुना है, जो अपने नए वेंचर के लिए एक व्यापक सेटअप तैयार करेंगे, ताकि एक नई मीडिया को परिभाषित किया जा सके, क्योंकि ‘रिपब्लिक’ जर्नलिस्ट्स और कंटेट प्रफेशनल्स के लिए एक स्वतंत्र प्लेटफॉर्म होगा।

प्रिया पर टिप्पणी करते हुए रिपब्लिक के फाउंडर अरनब गोस्वामी ने कहा कि हम अपनी बढ़ती रिपब्लिक टीम में प्रिया को पाकर बेहद उत्साहित हैं। उनका उम्दा ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि वे अपने काम बहुत खास हैं। वे टेलिविजन बिजनेस में तेजी से उभरती हुई युवती हैं। प्रिया हमें देश के हर घर में पहुंचाने के लिए हमारे सीईओ विकास खानचंदानी के साथ मिलकर काम करेंगी।

अपनी नई भूमिका के बारे प्रिया मुखर्जी ने कहा, ‘मैं रिपब्लिक का हिस्सा बनकर बेहद ही उत्साहित हूं और मेरा मानना है कि रिपब्लिक न्यूज और करेंट अफेयर्स जॉनर में एक साहसिक भूमिक निभाएगा और हर वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच बनाएगा। यह बहुत ही अद्भुत सफर होने वाला है।’

मुखर्जी को मीडिया इंडस्ट्री में ब्रॉडकास्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का 17 सालों का अनुभव है। उन्होंने देशभर में टेलिविजन चैनलों के लॉन्चिंग टीम का हिस्सा होने का अपना एक बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड बनया है। मुखर्जी डिस्कवरी चैनल (Discovery Channel), वन एलियांस (One Alliance), नेटवर्क18 (Network 18) और डेन नेटवर्क (Den Network) जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

18 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

18 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

18 hours ago