होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सुसाइड केस में पूर्व विधायक समेत 3 के खिलाफ कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला...

पत्रकार सुसाइड केस में पूर्व विधायक समेत 3 के खिलाफ कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा के पत्रकार पंकज खन्ना सुसाइड केस में गुरुवार यानी आज एक बड़ा फैसला आया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हरियाणा के पत्रकार पंकज खन्ना सुसाइड केस में गुरुवार यानी आज एक बड़ा फैसला आया है। एडिशनल सेशन जज संजीव आर्य की अदालत ने पत्रकार सुसाइड मामले में नारायणगढ़ के पूर्व विधायक व मुख्य संसदीय सचिव रहे राम किशन गुर्जर समेत तीन लोगों को 4 साल की सजा और 10 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों आरोपी पीड़ित की मां को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा भी देंगे।

बता दें नारायणगढ़ के पत्रकार पंकज खन्ना की आत्महत्या मामले में मंगलवार को एडिशनल सेशन जज संजीव आर्य की अदालत ने अहम फैसला सुनाते हुए पूर्व सीपीएस राम किशन गुज्जर, अजीत और विजय अग्रवाल को दोषी करार दिया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अंबाला सेन्ट्रल जेल भेज दिया था।

दरअसल यह मामला 10 जून 2009 का है, जब नारायणगढ़ निवासी पंकज खन्ना ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। दम तोड़ने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने तत्कालीन विधायक राम किशन गुर्जर व उनके सहयोगी अजीत अग्रवाल व विजय कुमार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

27 वर्षीय पंकज खन्ना उर्फ सन्नी खन्ना नामक यह पत्रकार स्थानीय हिंदी मैगजीन 'क्राइम तहकीकात' में काम करते थे। पंकज के पिता यशपाल खन्ना भी पत्रकारिता से जुड़े हुए थे, जिनकी वर्ष 2012 में मौत हो गई थी। अब पंकज की मां अकेली है और उसकी बहन का भी विवाह हो चुका है।

पंकज ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि विधायक गुर्जर ने उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराने के बाद थाने में दो बार जमकर पिटवाया। पंकज के सुसाइड नोट के मुताबिक, उसने घर की हुई बदनामी और इज्जत खराब होने के वजह से जान दी थी।

बाद में प्रभावशाली पदों पर होने के चलते पुलिस आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। स्थानीय लोगों और मीडियाकर्मियों के दबाव के चलते नारायणगढ़ पुलिस ने सुसाइड नोट और यशपाल खन्ना की शिकायत के आधार पर विधायक रामकिशन व उनके सहयोगियों के खिलाफ धारा 306 में रिपोर्ट दर्ज की थी।

पहले इकलौता भाई और बाद में पिता की मौत से हताश होने के बावजूद बहन प्रीति खन्ना ने हार नहीं मानी। प्रीति ने चुनौतियों का सामना किया और राम किशन गुर्जर के खिलाफ लड़ाई जारी रखी। साल 2009 में भाई पंकज की मौत का उसके करियर पर भी असर पड़ा, लेकिन इंसाफ के लिए वह पिछले सात साल से लड़ती रही और अब जाकर उसे इंसाफ मिला है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 hours ago