होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM ने मीडिया को दी शाबासी, बताई इसके पीछे की वजह

PM ने मीडिया को दी शाबासी, बताई इसके पीछे की वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 50वें एपिसोड में देश के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 50वें एपिसोड में देश के लोगों को संबोधित किया। ऑल इंडिया रेडियो पर सुबह 11 बजे से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखी। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी शाबासी दी।

पीएम ने कहा, ‘मैं मीडिया के उन साथियों को ह्रदयपूर्वक बधाई देना चाहता हूं जो अपने चैनल पर मन की बात कार्यक्रम का हर बार नियमित रूप से प्रसारण करते हैं। कोई भी राजनीतिक व्यक्ति मीडिया से कभी खुश नहीं होता है, उसे लगता है कि बहुत कम कवरेज मिलता है और जो कवरेज मिलता भी है, वह निगेटिव होता है, लेकिन मन की बात में उठाए गए कई विषयों को मीडिया ने अपना लिया है। स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, ड्रग्स फ्री इंडिया, सेल्फी विद डॉटर जैसे कई विषय हैं, जिन्हें मीडया ने अभियान का रूप देकर आगे बढ़ाने का काम किया है। टीवी चैनलों ने इसे लेकर most watched radio programme बना दिया।’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘मुझे यह देखकर खुशी हुई कि ‘मन की बात’ के कारण रेडियो और अधिक लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन यह केवल रेडियो ही नहीं है, बल्कि TV, FM रेडियो, मोबाइल, इंटरनेट, फ़ेसबुक लाइव के साथ-साथ NarendraModiApp के माध्यम से भी लोग ‘मन की बात’ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि आखिर वह क्यों ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए रेडियो का सहारा लेते हैं। पीएम का कहना था, ‘रेडियो जन-जन से जुड़ा होता है और रेडियो की बहुत बड़ी ताकत होती है। ये 1998 की बात है, मैं भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कार्यकर्ता के रूप में हिमाचल में काम करता था। मई का महीना था और मैं शाम के समय घूमते हुए किसी और स्थान पर जा रहा था। हिमाचल की पहाड़ियों में शाम को ठंड तो हो ही जाती है, तो रास्ते में एक ढाबे पर चाय के लिए रुका। वह बहुत छोटा सा ढाबा था, एक ही व्यक्ति खुद चाय बनाता था, बेचता था। ऊपर कपड़ा भी नहीं था। ऐसे ही सड़क के किनारे पर छोटा सा ठेला लेकर खड़ा था। उसके पास एक शीशे का बर्तन था, उसमें से लड्डू निकाला, बोला-साहब, चाय बाद में, लड्डू खाइए, मुंह मीठा कीजिए। मैं भी हैरान हो गया तो मैंने पूछा क्या बात है घर में कोई शादी या खास बात है क्या? उसने कहा नहीं-नहीं भाईसाहब, आपको मालूम नहीं क्या? अरे बहुत बड़ी खुशी की बात है, आज भारत ने बम फोड़ दिया है। मैंने कहा भारत ने बम फोड़ दिया है? मैं कुछ समझा नहीं। उसने कहा- देखिए साहब, रेडियो सुनिए। तो रेडियो पर देश के परमाणु परीक्षण की चर्चा चल रही थी। मुझे बड़ा ही आश्चर्य हुआ कि इस जंगल के सुनसान इलाके में, बर्फीली पहाड़ियों के बीच, एक सामान्य इंसान जो चाय का ठेला लेकर अपना काम कर रहा है और दिनभर रेडियो सुनता रहता होगा और उस रेडियो की खबर का उसके मन पर इतना असर था, इतना प्रभाव था।’




टैग्स मीडिया नरेंद्र मोदी मन की बात
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

14 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago