होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार बोली, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ‘पेड न्यूज’ की कोई शिकायत नहीं मिली...
सरकार बोली, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ‘पेड न्यूज’ की कोई शिकायत नहीं मिली...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन आज मीडिया एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है, यह संकट है ‘पेड न्यूज’ का। ‘पेड न्यूज’ की वजह से आज मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। ‘पेड न्यूज’ वर्तमान बहस का सबसे चर्चित विषय है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन आज मीडिया एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है, यह संकट है ‘पेड न्यूज’ का। ‘पेड न्यूज’ की वजह से आज मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। ‘पेड न्यूज’ वर्तमान बहस का सबसे चर्चित विषय है। चुनावी मौसम में तो ‘पेड न्यूज’ का प्रचलन और अधिक बढ़ जाता है। इसकी एक बानगी सूचना-प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राज्यसभा में पेश की।
उन्होंने बताया कि साल 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (The Press Council of India) को विभिन्न समाचार पत्रों के खिलाफ ‘पेड न्यूज’ की लगभग 600 शिकायतें मिली हैं। यह शिकायतें चुनाव आयोग और अन्य लोगों द्वारा भेंजी गईं थीं।
सूचना-प्रसारण राज्यमंत्री ने यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में दी। राठौर ने बताया कि जहां तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ‘पेड न्यूज’ का सवाल है तो उनके मंत्रालय के संज्ञान में अभी तक कोई ऐसा मामला नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिली 600 शिकायतों में से लगभग 261 शिकायतें राजस्थान से थीं, 125 पंजाब से, 86 शिकायतें यूपी से और 66 गुजरात से थीं। उन्होंने बताया कि 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 'पेड न्यूज' मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स