होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PCI में इन पत्रकारों ने फहराई विजय पताका, देखें पूरी लिस्ट
PCI में इन पत्रकारों ने फहराई विजय पताका, देखें पूरी लिस्ट
‘प्रेस क्लब आफ इंडिया’ (PCI) के पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव के नतीजे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘प्रेस क्लब आफ इंडिया’ (PCI) के पदाधिकारियों के लिए 15 दिसंबर को हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सत्ताधारी पैनल ने इस बार भी जीत दर्ज की है। इस चुनाव में विपक्षी पैनल समेत निर्दलीय की करारी हार हुई है।
प्रेजिडेंट पद पर वरिष्ठ पत्रकार अनंत बागाईतकर की जीत हुई है। उन्हें 868 वोट मिले हैं. जबकि दिनेश तिवारी के सिर पर वाइस प्रेजिडेंट का खिताब सजा है। वह निर्विरोध चुने गए हैं। सेक्रेटरी जनरल पद पर महुआ चटर्जी ने जीत दर्ज की है, उन्हें 841 वोट मिले हैं। इनके अलावा 987 वोटों के साथ संजय सिंह जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर 980 वोटों के साथ नीरज ठाकुर ने विजय पताका फहराई है।
इन पदों के लिए कितने प्रत्याशी मैदान में थे और किसे कितने वोट मिले, इसके लिए पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स प्रेस क्लब ऑफ इंडिया