होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रपति ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- बेईमान हो चुकी है प्रेस
राष्ट्रपति ने मीडिया पर साधा निशाना, कहा- बेईमान हो चुकी है प्रेस
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया को खबरों के प्रस्तुतीकरण के मामले पर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। आए दिन मीडिया क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इस दौरान ट्रंप ने कहा कि रूस के साथ अच्छे संबंधों के बारे में उनके रुख को मीडिया सही तरीके से पेश नहीं कर रहा।
दरअसल, ऐसी खबर थी की डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाले अमेरिकी चुनाव अभियान शुरू होने के पहले से ही रूसी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थे। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया था।
व्हाइट हाउस में करीब एक घंटे चली प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा कि प्रेस नियंत्रण से बाहर हो चुका है। प्रेस इतनी बेईमान हो चुकी है कि अगर हम इसके बारे में चर्चा नहीं करेंगे तो इससे अमरीकी लोगों का बड़ा नुकसान होगा।
ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने पर अमरीका और विदेश में उन्हें विरासत में गड़बडिय़ां ही मिलीं, लेकिन उसके बाद भी मीडिया ने उनकी उपलब्धियों को कम कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि वो व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में इसलिए आए हैं, ताकि वो सीधे देश की जनता तक अपनी बात पहुंचा सकें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स