होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शुरू हुआ आकाशवाणी का ये नया रेडियो चैनल और वेबसाइट
शुरू हुआ आकाशवाणी का ये नया रेडियो चैनल और वेबसाइट
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बांग्लाभाषी श्रोताओं के लिए आकाशवाणी का ‘आकाशवाणी मैत्री’ चैनल और उसकी वेबसाइट (airworldservice.org/bangla/) लॉन्च हो गई है। इसका उद्घाटन मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी न
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बांग्लाभाषी श्रोताओं के लिए आकाशवाणी का ‘आकाशवाणी मैत्री’ चैनल और उसकी वेबसाइट (airworldservice.org/bangla/) लॉन्च हो गई है। इसका उद्घाटन मंगलवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया।
इस पहल से भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के कार्यक्रमों के लिए मंच मुहैया होगा और बंगाली संस्कृति का संरक्षण होगा।
कोलकाता में चैनल का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, आकाशवाणी मैत्री और इसकी मल्टीमीडिया वेबसाइट पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में बांग्लाभाषी श्रोताओं के लिए ही नहीं वरन समूचे विश्व में अलग-अलग हिस्सों में रह रहे बांग्लाभाषी लोगों के लिए एक अनूठी पहल है।
चैनल का प्रसारण देश के नए अत्याधुनिक उच्च शक्ति वाले 1000 केडब्ल्यूडीआरएम ट्रांसमीटर के जरिए पूरे बांग्लादेश में मीडियम वेव पर व्यापक पहुंच और क्षमता के साथ होगा और यह वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए वैश्विक तौर पर भी उपलब्ध होगा।
मुखर्जी ने कहा कि 1971 से ही बांग्लादेश के लाखों लोगों के दिलों में आकाशवाणी की एक खास जगह है, जब बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के मद्देनजर बांग्ला भाषा में एक विशेष सेवा शुरू की गई थी।
उन्होंने उस समय का स्मरण करते हुए कहा कि मुक्ति संग्राम के दौरान इस चैनल ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि नया चैनल समग्र बंगाली सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार और संरक्षण में अहम भूमिका निभा सकता है, जो सभी बांग्लाभाषी लोगों के लिए एक विरासत की तरह है और वे चाहे जहां भी रहते हों उनके लिए बेहद गर्व की बात है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स