होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन पदों पर प्रसार भारती में निकली वैकेंसी, जल्द कीजिए अप्लाई
इन पदों पर प्रसार भारती में निकली वैकेंसी, जल्द कीजिए अप्लाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रसार भारती में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल प्रसार भारती ने मार्केटिंग मैनेजर (3 पदों पर) और मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव (2 पदों पर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल प्रसार भारती ने मार्केटिंग मैनेजर (3 पदों पर) और मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव (2 पदों पर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों के लिए आवेदनकर्ता को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBA (मार्केटिंग) होना जरूरी है। आवेदन करने के अंतिम तारीख 15 मार्च है और इन पदों के लिए सैलरी 25,000 रुपए से 50,000 रुपए निर्धारित की गई है। बता दें कि चयनित व्यक्ति को मात्र एक साल के कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रखा जाएगा, लेकिन परफॉर्मेंश को देखते हुए ये कॉन्ट्रैक्ट आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार दिए गए फॉर्म के साथ अपना रेज्युमे ई-मेल आईडी crdmumbai2017@gmail.com पर भेज सकते हैं।
अधिक जानकारी और फॉर्म डाउनलोड करने के लिए प्रसार भारती पर क्लिक करें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स