होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज बुलेटिन को लेकर प्रसार भारती ने खारिज की ये रिपोर्ट
न्यूज बुलेटिन को लेकर प्रसार भारती ने खारिज की ये रिपोर्ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रसार भारती ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जहा रहा था कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय कुछ शहरों में दशकों पुरानी समाचार सेवा बंद कर रहा है, जिनमें इंदौर, पुणे, डिब्रूगढ़, भुज, धारवाड़, त्रिची और कोझीकोड शामिल है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जहा रहा था कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय कुछ शहरों में दशकों पुरानी समाचार सेवा बंद कर रहा है, जिनमें इंदौर, पुणे, डिब्रूगढ़, भुज, धारवाड़, त्रिची और कोझीकोड शामिल है।
अब इन सात शहरों में ऑल इंडिया रेडियो यानी आकाशवाणी से प्रसारित होने वाली क्षेत्रीय बुलेटिन को बंद नहीं किया जाएगा। प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्यप्रकाश ने इस बारे में आकाशवाणी के न्यूज सर्विस डिविजन को निर्देश दिया है।
आकाशवाणी के डीजी (न्यूज) सितांशु कार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इंदौर, पुणे, डिब्रूगढ़, भुज, धारवाड़, त्रिची और कोझीकोड की क्षेत्रीय न्यूज यूनिट अपनी सामान्य सेवाएं बहाल रखेंगी। इसमें यह भी कहा गया है कि इलाहाबाद, पौड़ी, जालंधर, पटियाला, कोयंबटूर और कोच्चि के संवाददाता अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
सूर्यप्रकाश ने इन सेवाओं के कायम रहने की पुष्टि की और कहा कि वह इस संबंध में सूचना-प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू से हस्तक्षेप करने की मांग करेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स