होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया के ग्रुप एडिटर (डिजिटल) प्रसाद सान्याल की कुछ यूं हुई जीत...

ZEE मीडिया के ग्रुप एडिटर (डिजिटल) प्रसाद सान्याल की कुछ यूं हुई जीत...

एशिया के शीर्ष मास कम्युनिकेशन ट्रेनिंग संस्थान ‘इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

एशिया के शीर्ष मास कम्युनिकेशन ट्रेनिंग संस्थान ‘इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) के एलुम्नाई एसोसिएशन (IIMCAA) के 2018 का चुनाव प्रसाद सान्याल के नेतृत्व वाले पैनल ने निर्विरोध जीत लिया है। बता दें कि IIMCAA पूर्व छात्रों का संगठन है। सान्याल IIMC के 2000-2001 बैच के छात्र रह चुके हैं।  

सान्याल के नेतृत्व में 32 सदस्यों वाले पैनल का समर्थन प्रस्तावक के तौर पर IIMC के 60 पूर्व छात्रों ने किया था। नामांकन की आखिरी तारीख 16 सितंबर, 2018 तक चुनाव आयुक्त गीता बामजई को सिर्फ एक ही पैनल की ओर से नामांकन प्राप्त हुआ था, जोकि सान्याल के नेतृत्व वाला पैनल था।  

पूर्व छात्रों वाले संगठन ‘इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एलुम्नाई एसोसिएशन’ (IIMCAA)की नई सेंट्रल कमेटी 7 अक्टूबर, 2018 को होने वाली एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में अपनी जिम्मेदारी संभालेगी और अगले दो वर्षों तक एसोसिएशन का नेतृत्व करेगी।  

गौरतलब है कि प्रसाद सान्याल इस समय जी मीडिया समूह के साथ जुड़े हुए हैं और वे जी मीडिया में ग्रुप एडिटर (डिजिटल) के तौर पर कार्यरत हैं और समूह के डिजिटल पोर्टल Zeenews.com, ZeeBiz.com,Wionews.com, India.com, BollywoodLife.com, BGR.in, TheHealthSite.com, CricketCountry.com और DNA.com का नेतृत्व करते हैं। वे जुलाई, 2017 से जी मीडिया के साथ जुड़े थे, जबकि इसके पहले वे टाइम्स इंटरनेट के अंग्रेजी न्यूज पोर्टल    timesofindia.com के एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। अगस्त, 2015 से जुलाई, 2017 तक यहां रहे।

2000-01 में IIMC से पत्रकारिता का डिप्लोमा करने के दौरान ही सान्याल ने प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) में कदम रखा और वे पांच साल तक यहां रहे। 2005 में जब यहां से अलग हुए तब वे प्रड्यूसर कम रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत थे। यहां से निकलने के बाद वे सीएनएन-आईबीएन से जुड़ गए और 2007 तक प्रड्यूसर के पद पर यहां अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उनका अगला पड़ाव एनडीटीवी रहा, जहां वे सीनियर आउटपुट एडिटर के तौर पर जुलाई, 2009 तक रहे। फिर वे न्यूजX आ गए और यहां न्यूज एडिटर के पद काम किया। एक साल काम करने के बाद वे दोबारा एनडीटीवी पहुंचे  और इस बार उन्हें सीनियर न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी दी गई, जिसे उन्होंने 2010 से 2014 तक बखूबी निभाया। अप्रैल, 2014 में उन्हें एनडीटीवी में प्रमोट कर एडिटर (न्यूज) बना दिया गया और अगस्त, 2015 तक सफलतापूर्वक काम किया। इसके बाद ही वे टाइम्स इंटरनेट और फिर जी मीडिया का हिस्सा बने।      

 


टैग्स प्रसाद सान्याल
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

14 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago