होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तमाम बड़े अखबारों में खो गई ये शर्मसार करने वाली खबर...
तमाम बड़े अखबारों में खो गई ये शर्मसार करने वाली खबर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इन दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी और क्रिकेट का खुमार ऐसा है जिसके बीच कई बड़ी खबरें दब जाती हैं, या उन्हें प्रमुखता ही नहीं दी जाती, और वह तीसरे-चौथे पन्ने की स्टोरी बनकर रह जाती है। शुक्रवार को भी यही हुआ, जिस शर्मसार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इन दिनों पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी और क्रिकेट का खुमार ऐसा है जिसके बीच कई बड़ी खबरें दब जाती हैं, या उन्हें प्रमुखता ही नहीं दी जाती, और वह तीसरे-चौथे पन्ने की स्टोरी बनकर रह जाती है। शुक्रवार को भी यही हुआ, जिस शर्मसार करने वाली खबर को पहले पन्ने पर जगह मिलनी चाहिए थी, वह स्टोरी तमाम बड़े अखबारों में कहीं खो सी गई, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा अखबार भी था, जिसने इसे अपने अखबार की लीड स्टोरी बनाई।
हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ ने शर्मसार करने वाली एक खबर को न केवल प्रमुखता दी, बल्कि उसे अपनी लीड स्टोरी बनाई। दरअसल अखबार ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही फोटो को प्रकाशित किया, जिसमें बताया गया कि झारखंड में एक विधायक का शव हैलिकॉप्टर से ले जा रहे तीन विधायकों ने अलग-अलग अंदाज में सेल्फी खिंचवाई और अब यह सेल्फी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
दरअसल यहां सवाल खड़ा होता है कि सेल्फी का क्रेज क्या इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि हम अपनी जुनूनियत के आगे इस तरह की हरकतें करने से भी नहीं चूकते?
प्रभात खबर ने झारखंड के तीन विधायकों का एक फोटो विस्तृत कैप्शन के साथ प्रकाशित किया है, जिसमें उसने लिखा है कि मंगलवार की शाम को झमुमो के विधायक अनिल मुरमू का देहांत हो गया। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा लाया गया। इसके बाद उनका शव हैलिकॉप्टर से दुमका भेजा गया। पार्थिव शरीर के साथ उनके साथी विधायक अमित महतो, बादल पत्रलेख और निरल पूर्ति भी गए। हैलिकॉप्टर में विधायकों ने अलग-अलग एंगल से तस्वीरें खिंचवाईं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गईं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स