होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया ग्रुप की कश्ती में सवार हुईं पूजा गुप्ता
अब इस मीडिया ग्रुप की कश्ती में सवार हुईं पूजा गुप्ता
कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम करने के बाद पूजा गुप्ता ने अब इस...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) से एक बड़ी खबर है। नेटवर्क ने पूजा गुप्ता को वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंड और कंटेंट मार्केटिंग) के पद पर नियुक्त किया है। पूजा गुप्ता को इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में काम करने का लंबा अनुभव है।
दो दशक से ज्यादा के अपने करियर में वह कई प्रमुख मीडिया संस्थानों- News Nation, News 24, NewsX, India TV, Business Standard के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘Zee Media Corporation Limited’ (ZMCL) में मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।
मार्केटिंग के अलावा उन्हें ब्रैंडिंग, पब्लिक रिलेशंस, इवेंटस और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस में भी महारत हासिल है। पूजा गुप्ता पहले भी iTV में काम कर चुकी हैं।
अपनी नई भूमिका के बारे में पूजा का कहना है, ‘कंटेंट के साथ-साथ उसका सही प्रजेंटेशन भी जरूरी है। मैं प्रयास करूंगी कि सही कंटेंट, सही तरीके से, सही ऑडियंस तक पहुंचे। मैं व्युअर्स तक मजबूत कंटेंट पहुंचाने की दिशा में काम करने के साथ ही नेटवर्क को आगे बढ़ाने का काम करूंगी।’
वहीं, ‘iTV Network’ के फाउंडर और प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि आज के प्रतिस्पर्धी मार्केट में हमें पूजा गुप्ता के विशाल अनुभव का लाभ मिलेगा और हम नेटवर्क को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। कॉमर्स में पोस्ट ग्रेजुएट पूजा गुप्ता ने दिल्ली के YMCA से मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है।
टैग्स आईटीवी नेटवर्क पूजा गुप्ता