होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फेक न्यूज फैलाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस ने किया ये 'इंतजाम'
फेक न्यूज फैलाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस ने किया ये 'इंतजाम'
देश में आम चुनाव नजदीक आते ही इससे जुड़ी तमाम खबरें आनी शुरू हो गई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश में आम चुनाव नजदीक आते ही इससे जुड़ी तमाम खबरें आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में कई फर्जी खबरें भी मार्केट में फैलने लगी हैं। ऐसा ही एक मामला चुनाव में वोट डालने का है, जिसके बारे में तमाम फर्जी खबरें सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। इसी तरह की फर्जी खबरें फैलाने के मामले में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में केस दर्ज किया गया है। अब साइबर सेल पता लगाएगी कि फर्जी खबर का स्रोत किया है।
दरअसल, सोशल मीडिया में वायरल इन खबरों में कहा गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) भी ऑनलाइन वोट डाल सकते हैं। लेकिन चुनाव आयोग का कहना है कि एनआरआई के लिए इस तरह की सुविधा का प्रावधान नहीं है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने इस बारे में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को शिकायत भेजकर मामले की जांच करने को कहा था। अपनी शिकायत में आयोग का कहना था कि सोशल मीडिया पर कुछ ग्रुप्स में काफी तेजी से यह सूचना चल रही है कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनआरआई ऑनलाइन वोटिंग कर सकते हैं। शिकायत में चुनाव आयोग ने ऐसी भ्रामक जानकारी देने वालों की जांच की मांग की थी।
टैग्स सोशल मीडिया चुनाव आयोग फर्जी खबर लोकसभा चुनाव एफआईआर