होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें किन चैनलों से जुड़े थे ये 3 गिरफ्तार किए गए पत्रकार, मर्सिडीज-पिस्टल बरामद
जानें किन चैनलों से जुड़े थे ये 3 गिरफ्तार किए गए पत्रकार, मर्सिडीज-पिस्टल बरामद
पुलिस से मिलीभगत कर गलत कामों में लिप्त तीन पत्रकारों...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पुलिस से मिलीभगत कर गलत कामों में लिप्त न्यूज चैनल के तीन पत्रकारों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह कानून के लंबे हाथों के शिकंजे में आ जाएंगे। मामला उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले यानी नोएडा का है, जहां कॉल सेंटर संचालक से उगाही करने के आरोप में पुलिस ने थाने के एसएचओ समेत तीनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि कार्रवाई के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर फरार हो गया। चारों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर इनके पास से 8 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक, पकड़े गए लोग कॉल सेंटर मालिक से उसके खिलाफ नवंबर 2018 में दर्ज एफआईआर से नाम हटाने के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। इस मामले में एसएसपी ने फरार इंस्पेक्टर जयवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।
Vaibhav Krishna SSP: SHO Sec-20 Manoj Pant, 3 journalists Sushil Pandit, Udit Goyal & Raman Thakur were arrested taking bribe/extorting Rs 8 lakh in the office of SHO Sec-20, Noida. They were extorting money from a Call Center owner in the name of removing his name from an FIR. https://t.co/8Rmop4fi7j
— ANI UP (@ANINewsUP) January 30, 2019
पकड़े गए आरोपियों में नोएडा सेक्टर 20 थाने के एसएचओ मनोज पंत और तीन पत्रकार सुशील पंडित, उदित गोयल और रमन ठाकुर शामिल हैं। बताया जाता है कि तीनों पत्रकार ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं। पुलिस ने एक पत्रकार के पास से मर्सिडीज कार भी बरामद की है। साथ ही 32 बोर की एक पिस्टल भी सीज की गई है। कार को भी इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों पत्रकार नोएडा से संचालित होने वाले तीन बड़े चैनलों से जुड़े बताए गए हैं।
रमन करीब तीन साल पहले तक इंडिया टीवी में काम करता था, पर अब वे न्यूज 1 इंडिया चैनल से जुड़ा हुआ है, वहीं सुशील पंडित सहारा में कार्यरत है और उदित एबीपी न्यूज के लिए ग्रेटर नोएडा में काम करता है।
टैग्स पत्रकार गिरफ्तार