होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की मौत मामले में नया पेंच, इस एंगल से भी जांच कर रही पुलिस
पत्रकार की मौत मामले में नया पेंच, इस एंगल से भी जांच कर रही पुलिस
टेलिविजन पत्रकार चिराग पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर में अब...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
टेलिविजन पत्रकार चिराग पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर में अब हत्या की धाराएं भी शामिल कर ली हैं। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी खबर के मुताबिक, 26 वर्षीय चिराग पटेल ‘TV9’ चैनल में कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत थे और 16 मार्च को उनका शव जली हुई हालत में अहमदाबाद के काठवाड़ा गांव में एक नहर के पास बरामद था। हालांकि शुरुआत में इसे महज एक दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि शरीर पर जले के निशान हैं और मोबाइल फोन भी गायब है। इसके बाद शक होने पर पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए एफआईआर में हत्या की धारा भी जोड़ दी है।
इस मामले में चिराग के भाई जैमिन ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई थी। जैमिन ने एफआईआर में बताया कि 15 मार्च की शाम करीब पौने पांच बजे उसकी चिराग से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से चिराग से उनका संपर्क नहीं हुआ था।
खबर के मुताबिक, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल चिराग पटेल की फोरिंसक रिपोर्ट के साथ ही उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल का इंतजार कर रही है।
टैग्स टीवी9 चिराग पटेल