होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पीएम मोदी ने अब इस मीडिया ग्रुप को दिया अपना सबसे लंबा इंटरव्यू
पीएम मोदी ने अब इस मीडिया ग्रुप को दिया अपना सबसे लंबा इंटरव्यू
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री बनने के बाद दूसरी बार किसी निजी नेटवर्क को अपना इंटरव्यू दिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यह इंटरव्यू जिन प्लेटफॉर्मों पर प्रसारित होगा उनमें प्रमुख हैं- News18, CNBC Awaaz, IBN7, ETv के सभी क्षेत्रीय चैनल, hindi.pradesh18.com, ibnlive.com,firstpost.com,khabar.ibnlive.com,forbesindia.com,moneycontrol.com ।
बताया जा रहा है कि यह इंटरव्यू अभी तक का सबसे लंबा इंटरव्यू होगा, जिसमें कई बड़े और विवादित मुद्दों पर सवाल किए गए हैं।
यह इंटरव्यू शुक्रवार को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा और वीकेंड पर शनिवारऔर रविवार को रिपीट होगा। शनिवार यानी 3 सितंबर को यह सुबह 9 बजे, दोपहर 2 बजे और रात 9 बजे, तो वहीं रविवार यानी 4 सितंबर को यह सुबह 9 बजे, दोपहर 12 बजे और रात 8 बजे प्रसारित होगा।
माना जा रहा है कि Times Now के बाद अब Network18 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू मिलने से कई बड़े मीडिया हाउसेज को निराशा हुई है। वैसे उम्मीद है कि इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के चलते इस हफ्ते नेटवर्क 18 के कई चैनलों की टीआरपी में अच्छी-खासी वृद्धि हो सकती है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स