होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पूर्व संपादक को याद करते हुए मोदी बोले-उनका जाना, मेरी निजी हानि...
पूर्व संपादक को याद करते हुए मोदी बोले-उनका जाना, मेरी निजी हानि...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘तुगलग’ (Thuglak) मैगजीन के पूर्व संपादक ‘चो’ रामास्वामी (Cho Ramaswamy) को महान व्यक्तित्व बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है। ‘Thuglak’ के 47 वर्ष पूरे होने पर चेन्नई में हुए वार्षिक रीडर इंटरफेस मीट (annu
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘तुगलग’ (Thuglak) मैगजीन के पूर्व संपादक ‘चो’ रामास्वामी (Cho Ramaswamy) को महान व्यक्तित्व बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी है। ‘Thuglak’ के 47 वर्ष पूरे होने पर चेन्नई में हुए वार्षिक रीडर इंटरफेस मीट (annual reader interface meet) को प्रधानमंत्री ने दिल्ली से विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया। अपने भाषण में मोदी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति भारत के राजनीतिक इतिहास (political history) पर कुछ लिखेगा तो ‘‘Cho’ Ramaswamy’ के जिक्र के बगैर वह पूरा नहीं होगा और वह उनका जिक्र जरूर करेगा।
पीएम ने चो रामास्वामी के निधन को अपनी निजी हानि बताया। पीएम ने कहा कि रामास्वामी को हास्य और व्यंग्य में महारत हासिल थी। उन्होंने खुद पर रामास्वामी के बनाए हुए कार्टून का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, 'मुझे याद है कि एक बार उन्होंने मुझपर एक कार्टून बनाया था। इस कार्टून में कुछ लोगों ने बंदूक से मेरे ऊपर निशाना लगा रखा था। आम लोग मेरे सामने खड़े थे। चो पूछते हैं, कौन है असली निशाना, मैं (मोदी) या आम लोग? पीएम ने कहा कि यह कार्टून आज के समय में भी कितना प्रासंगिक है। हालांकि पीएम ने किसी घटना का जिक्र नहीं किया।
वहीं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि रामास्वामी के साथ उनकी गहरी दोस्ती थी। उन्होंने इस दौरान रामास्वामी से जुड़े कई संस्मरण भी बताए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के सभी राजनेता रामास्वामी से सलाह लेते थे और उसका पालन भी करते थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स