होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक साल बाद, अब अपने न्यूड वाले पुराने फॉर्मेट में फिर लौटेगी ये मैगजीन...

एक साल बाद, अब अपने न्यूड वाले पुराने फॉर्मेट में फिर लौटेगी ये मैगजीन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्लेब्वॉय मैगजीन एक बार फिर से अपने पुराने फॉर्मेट में लौटने की तैयारियां कर चुकी है। दरअसल, पिछले साल मार्च में प्लेब्वॉय ने अपनी इमेज सुधारने का फैसला किया था, जिसके तहत मैगजीन में न्यूड तस्वीरें नहीं छापने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

प्लेब्वॉय मैगजीन एक बार फिर से अपने पुराने फॉर्मेट में लौटने की तैयारियां कर चुकी है। दरअसल, पिछले साल मार्च में प्लेब्वॉय ने अपनी इमेज सुधारने का फैसला किया था, जिसके तहत मैगजीन में न्यूड तस्वीरें नहीं छापने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब प्लेब्वॉय दोबारा से न्यूड तस्वीरों को छापना शुरू कर देगा।

प्लेबॉय ने ट्विटर और फेसबुक पर #NakedIsNormal हैशटैग के साथ अपनी वापसी का ऐलान किया और बताया कि मैगज़ीन फिर से न्यूड तस्वीरें पब्लिश करेगी।

डेली मेल की खबर के मुताबिक, मैगजीन के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर कॉपर हेफनर ने कहा कि मैगजीन से न्यूड पिक्चर पूरी तरह से हटा देने का फैसला गलत था। न्यूडिटी कभी समस्या नहीं थी क्योंकि न्यूडिटी कोई समस्या है ही नहीं। आज हम अपनी पहचान वापस ला रहे हैं और यह बता रहे हैं कि हम कौन हैं।'

इस साल मार्च/अप्रैल में आने वाले अंक में एक न्यूड तस्वीर को छापा भी जाएगा, जिसका पोस्ट भी पब्लिश कर दिया गया। इस फोटो में एक न्यूड मॉडल को दिखाया गया है। उसके साथ ही लिखा गया है, ‘न्यूड होना नॉर्मल है।’

प्लेब्वॉय मैगजीन को इस वक्त कॉपर हेफनर संभाल रहे हैं। वह प्लेब्वॉय मैगजीन को शुरू करने वाले हुग हेफनर के बेटे हैं। 25 साल के कॉपर प्लेब्वॉय मैगजीन में चीफ क्रिएटिव ऑफिसर हैं।

कॉपर ने मार्च 2016 में भी no-nudity policy का विरोध किया था। तब मैगजीन की प्रोफाइल को अच्छा करने और ज्यादा विज्ञापनदाताओं को अपनी और आकर्षित करने के लिए ऐसा किया गया था।

हालांकि, अब भी कई तरह के पेंच हैं। जानकारी के मुताबिक, पूरी तरह से न्यूड तस्वीरों को अब भी नहीं छापा जाएगा। फ्रंटल न्यूडिटी कंटेंट अब इसमें देखने को नहीं मिलेगा।

इसके अलावा प्लेब्वॉय मैगजीन ने अपनी टैगलाइन ‘Entertainment for Men’ को भी कवर से हटा दिया है। वहीं वेबसाइट पर अब ‘Entertainment for all’ जैसे कंटेंट देखने को मिल रहा है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago