होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वेब पत्रकार पीयूष शर्मा की नई पारी, नए वेंचर का बने हिस्सा...
वेब पत्रकार पीयूष शर्मा की नई पारी, नए वेंचर का बने हिस्सा...
वरिष्ठ पत्रकार पीयूष शर्मा अमर उजाला के डिजिटल वेंचर (amarujala.com) से अलग हो गए हैं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वेब पत्रकार पीयूष शर्मा एक बार फिर से मेनस्ट्रीम मीडिया में सक्रिय हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वे 'टीवी9' समूह के नए हिंदी चैनल की वेबसाइट का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने यहां बतौर सीनियर असोसिएट एडिटर जॉइन किया है।
पीयूष को पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव है और इस दौरान वे विभिन्न मीडिया संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। उनकी आखिरी पारी ‘अमरउजाला डॉट कॉम’ के साथ रही। वे फरवरी, 2017 में यहां असोसिएट एडिटर के पद पर आए थे और यहां उनकी पारी सालभर से ज्यादा चली। मई, 2018 में वे ‘अमर उजाला’ से अलग हो गए।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले पीयूष शर्मा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई की है। वे फरवरी, 2010 में ‘दैनिक भास्कर’ के चंडीगढ़ एडिशन से जुड़े और अप्रैल, 2012 तक यहां रहे। यहां अपनी पारी के अखिरी दिनों में वे डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थे। इसके बाद वे मई, 2012 से दिसंबर, 2013 तक ‘आज समाज’ अखबार के साथ बतौर कंटेंट एडिटर जुड़े रहे।
विभिन्न मीडिया संस्थानों से होते हुए पीयूष जनवरी, 2014 में ‘आज तक डॉट कॉम’ (Aajtak.com) से जुड़ गए। यहां वे सीनियर असिस्टेंट एडिटर पद पर कार्यरत थे। करीब तीन वर्षों तक यहां काम करने के बाद उन्होंने अपनी अगली पारी ‘अमर उजाला’ के साथ शुरू की और अब वे ‘टीवी9’ से जुड़ गए हैं।
टैग्स पीयूष शर्मा