होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Pitch-CMO-Awards: विजेताओं की लिस्ट में शामिल रहे ये दिगग्ज
Pitch-CMO-Awards: विजेताओं की लिस्ट में शामिल रहे ये दिगग्ज
मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में सात मार्च को द लक्ष्य मीडिया ग्रुप पिच सीएमओ अवॉर्ड्स...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में सात मार्च को द लक्ष्य मीडिया ग्रुप पिच सीएमओ अवॉर्ड्स (The Laqshya Media Group Pitch CMO Awards) 2019 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के टॉप ब्रैंड्स के बेस्ट मार्केटर्स की पहचान कर उन्हें सम्मानित करना था। ये अवॉर्ड्स विभिन्न कैटेगरी जैसे-Most Influential CMO, Best Use of Media, Best Experiential Marketing, Best Digital Presence और Most Socially responsible में दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान ‘प्रॉक्टर एंड गैंबल’ (P&G India) के मार्केटिंग डायरेक्टर अभिषेक देसाई को स्पेशल गोल्डन अवॉर्ड दिया गया। ‘स्विगी’(Swiggy) के वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) श्रीवत्स टीएस, ‘हैवेल्स’ (Havells) के वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) अमित तिवारी और ‘हॉटस्टार’ (Hotstar) के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट-सीएमओ सिद्धार्थ शकधर को ‘Most Influential CMO award’ दिया गया।
इसके अलावा ‘एलजी’ (LG) के हेड (कॉरपोरेट मार्केटिंग) अमित गुजराल ने ‘Best Experiential Marketing award’ अपने नाम किया, जबकि ‘अल्ट्राटेक सीमेंट’ (Ultratech Cement) के जॉइंट एग्जिक्यूटिव और मार्केटिंग हेड अजय दांग को ‘Most Socially Responsible’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
अन्य अवॉर्ड्स विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स लक्ष्य मीडिया अजय दंग अमित तिवारी पिच सीएमओ अमित गुजराल अभिषेक देसाई पिच सीएमओ अवॉर्ड्स 2019 सिद्धार्थ शकधर