होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ ने कुछ इस तरह अब फिल्मी दुनिया की ओर बढ़ाया कदम...
‘प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ ने कुछ इस तरह अब फिल्मी दुनिया की ओर बढ़ाया कदम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश भर में संघर्षशील पत्रकारों के हितों के लिए काम करने वाली संस्था ‘प्रेस फाउं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जीवन संघर्ष पर आधारित ‘जैकलीन आई एम कमिंग’ एक मध्य उम्र की निम्न मध्यमवर्गीय जोड़ी पर आधारित प्रेम कहानी है। फिल्म का गाना ‘उड़ता पंजाब’ और ‘ढिशूम’ में गीत गा चुके शाहिद माल्या ने गाया है।
प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया अपने अध्यक्ष उमेश कुमार की प्रेरणा और दिशा निर्देशन के मुताबिक इस दिशा में पहली बार कदम बढ़ाने जा रही है। प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया इस फिल्म से जुड़ाव के जरिए न सिर्फ फिल्म लाइन के संघर्षशील लेखकों को खुद से जोड़ना चाहती है, बल्कि फिल्म के शो पार्टनर के तौर पर भी जुड़ने जा रही है। ‘जैकलीन आई एम कमिंग’ की शूटिंग मध्य प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर बंटी दुबे ‘एड वर्ल्ड’ से जुड़े हुए हैं। युवा डायरेक्टर बंटी दुबे की फिल्में स्टोरी और क्विट कान्स फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है।
फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर पिंकू दुबे, 10 साल से सीरियल और फिल्मों से जुड़े हैं, पिंकू दुबे के लिखे गीत कुमार शानू, उदित नारायण, शान और सुनिधि चौहान जैसे गायक-गायिका ने गाए है। पिंकू दुबे ने बतौर स्क्रिप्ट राइटर और असोसिएट डायरेक्टर टीकू तल्सानिया, दिनेश हिंगू, रज्जाक खान, लैला खान और विनय आनंद समेत कई कलाकारों वाली कॉमेडी फिल्म ‘कूल नहीं हॉट हैं हम’ में काम कर चुके हैं। पिंकू दुबे की बतौर डायलॉग राइटर की गई फिल्म साथ जल्द ही रिलीज होने वाली है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स