होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नवभारत टाइम्स को अलविदा कह अब यूपी की राजधानी पहुंचे पवन तिवारी
नवभारत टाइम्स को अलविदा कह अब यूपी की राजधानी पहुंचे पवन तिवारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक जागरण से पवन तिवारी के जुड़ने की खबर है। वे आउटपुट हेड के तौर पर लखनऊ एडिशन से जुड़े हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम्स के साथ थे। यहां उन्होंने असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर मेन डेस्क और फ्रंट पेज संभाला। वे पांच साल एनबीटी में रहे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक जागरण से पवन तिवारी के जुड़ने की खबर है। वे आउटपुट हेड के तौर पर लखनऊ एडिशन से जुड़े हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम्स के साथ थे। यहां उन्होंने असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर मेन डेस्क और फ्रंट पेज संभाला। वे पांच साल एनबीटी में रहे।
पवन तिवारी अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय सहारा के फैजाबाद एडिशन से शुरू की थी। इसके बाद वे दैनिक भास्कर के चंडीगढ़ एडिशन, अमर उजाला के नोएडा एडिशन के तौर पर काम किया। उन्होंने टेलिविजन की दुनिया में भी अपना हाथ आजमाया। उन्होंने कुछ समय तक हिंदी न्यूज चैनल टोटल टीवी में रनडाउन प्रड्यूसर के तौर पर काम किया।
पवन तिवारी ने बीबीसी, आईआईएमसी और आयरलैंड के डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन जर्नलिजम कोर्स किया है। उन्होंने इंडियन आर्मी द्वारा ऑर्गनाइज्ड डिफेंस कॉरेस्पॉन्डेंस कोर्स भी किया है। फिलहाल पवन ‘पोलिंग बूथ’ नाम से ब्लॉग भी लिखते हैं और ‘हमलोग’ नामक सांस्कृतिक ग्रुप में सक्रिय हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स