होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रिंट मीडिया के बड़े ग्रुप ने लॉन्च किया हिन्दी न्यूज चैनल
प्रिंट मीडिया के बड़े ग्रुप ने लॉन्च किया हिन्दी न्यूज चैनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश में मीडिया का विस्तार लगातार हो रहा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इस चैनल की पंचलाइन ‘Fears None – Favors None’ रखी गई है। इसका आशय है कि Patrika TV सच्चाई व र्इमानदारी के साथ लोगों को निर्भीकता से अपने विचारों को पेश करने में सहायता करेगा। यह न्यूज चैनल हिन्दी भाषा में कंटेंट उपलब्ध कराएगा और छोटे से छोटे स्थान की कवरेज देगा। इससे हिन्दुस्तान छोड़कर विदेश में जा बसे राज्य के लोगों को भी अपने यहां की जानकारी मिल सकेगी और वे इसके द्वारा अपने गांव-देश से जुड़ सकेंगे।
चैनल की प्रोग्रामिंग विश्वसनीय (authentic) होने के साथ-साथ दर्शकों की जरूरतों के अनुसार की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी क्षेत्रों में सभी आयु वर्ग और सभी आयवर्ग के लोगों के बीच यह अपनी पहुंच बनाने को तैयार है।
इस बारे में पत्रिका ग्रुप के नेशनल हेड (मार्केटिंग) सौरभ भंडारी ने कहा, ‘एक मीडिया हाउस के रूप में पत्रिका हमेशा से अपनी निष्पक्ष और विश्वसनीयता के लिए जाना चाहता है। अपने नए मल्टीमीडिया वेंचर Patrika TV के घोषणा कर हम काफी उत्साहित हैं। इस प्लेटफार्म के द्वारा टेजिवजन की दुनिया में हमने अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं और आने वाले समय में हमारी स्थिति और मजबूत होगी। नया वेंचर हमें अपने क्लाइंट्स को इंटीग्रेटिड मीडिया सॉल्यूशन उपलब्ध कराने में मदद करने के साथ-साथ बड़े स्तर पर मार्केट से जुड़ने में मदद करेगा।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स