होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 14 साल ET में रहने के बाद पंकज शर्मा मोलेखी ने अब इस अखबार से शुरू की नई पारी...

14 साल ET में रहने के बाद पंकज शर्मा मोलेखी ने अब इस अखबार से शुरू की नई पारी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लगभग 14 सालों से ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times) में कार्यरत पंकज शर्मा मोलेखी ने अपना इस्तीफा दे दिया है और अब उन्होंने इंडिया टुडे (The India Today Group) ग्रुप के अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ (Mail Today) के साथ अपनी नई पारी शुरू की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

लगभग 14 सालों से ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ (The Economic Times) में कार्यरत पंकज शर्मा मोलेखी ने अपना इस्तीफा दे दिया है और अब उन्होंने इंडिया टुडे (The India Today Group) ग्रुप के अंग्रेजी अखबार ‘मेल टुडे’ (Mail Today) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्हें यहां डिप्टी एडिटर बनाया गया है और वह मैनेजिंग एडिटर अभिजीत मजुमदार को रिपोर्ट करेंगे। इस ग्रुप के साथ यह इनकी दूसरी पारी है।

शर्मा ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ में जॉइंट न्यूज एडिटर रूप में कार्यरत थे। उन्होंने यहां दिसंबर 2002 में जॉइन किया और जुलाई, 2016 तक काम किया। इस दौरान वे यहां विभिन्न पदों पर जुड़े रहे और कई अलग-अलग जिम्मेदारी निभाई।

इससे पहले भी शर्मा  इंडिया टुडे ग्रुप कंटेंट मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे। उन पर यहां हेडलाइंस टुडे में खबरों के चयन की जिम्मेदारी थी, साथ ही हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ में न्यूजस्क्रॉल की जिम्मेदारी थी। इसके साथ ही वे  ITGO.com  के लिए लिखते भी रहते थे।

वे इंडिया ग्रुप में ENCYLOPAEDIA BRITANNICA (INDIA) PRIVATE LIMITED से आए थे, जहां वे असिसटेंट एडिटर थे। उन्होंने 1994 में ‘द पॉयनियर’ (The Pioneer) से इस क्षेत्र में कदम रखा। उन्होंने लगभग साढ़े पांच साल तक यहां काम किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

6 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

6 hours ago