होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी एनालिस्ट के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति ने शुरू किया नया करियर...
टीवी एनालिस्ट के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति ने शुरू किया नया करियर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अब अपने लिए एक नया करियर चुना है। खबरों की म
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बोल टीवी द्वारा जारी किए प्रमोशनल विडियो में इस कार्यक्रम का नाम 'सबसे पहले पाकिस्तान विद प्रेजिडेंट मुशर्रफ' बताया गया है।
‘द डॉन’ के मुताबिक बीते रविवार (26 फरवरी) को उनके शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसमें मुशर्रफ एक एंकर के सवालों का जवाब देते नजर आए। मुशर्रफ दुबई से इस एंकर के साथ बात कर रहे थे। वह इस समय दुबई में ही रह रहे हैं।
‘बोल टीवी’ के ऑफिशियल अमीर जिया ने पाकिस्तानी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस शो का फॉर्मेट सवाल-जवाब का है। मुशर्रफ से सवाल पूछने वाला एंकर कराची में, जबकि मुशर्रफ दुबई से उसके और पाकिस्तानी लोगों के सवालों के जवाब देंगे।
बता दें कि पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने ‘बोल’ टीवी चैनल के इस प्रोग्राम पर ऐतराज जताया है।
गौरतलब है कि मुशर्रफ पर राजद्रोह और देश में गैर-कानूनी तरीके से इमरजेंसी लगाने का मामला चल रहा है। मार्च 2016 में पाक सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ के विदेश जाने पर लगी रोक हटा दी थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए देश से बाहर जाने की इजाजत दे दी थी। तब से मुशर्रफ दुबई में रह रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स