होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या आपने भी पढ़ी है 'चंदामामा', नए मालिकों के चलते हुई ये कंट्रोवर्सी
क्या आपने भी पढ़ी है 'चंदामामा', नए मालिकों के चलते हुई ये कंट्रोवर्सी
बच्चों की मैगजीन ‘चंदामामा’ बीसियों सालों से बच्चों की फेवरेट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
बच्चों की मैगजीन ‘चंदामामा’ बीसियों सालों से बच्चों की फेवरेट रही है। न जाने कितनी पीढ़ियां उसे पढ़ती आई हैं। 2007 में मुंबई की जियोडेसिक लिमिटेड ने इस प्रतिष्ठित पत्रिका को खरीद लिया था। लेकिन अब उसके नए मालिकों से जुड़ी काफी हैरतअंगेज खबर आयी है।
कंपनी के तीन निदेशकों के खिलाफ धन के हेरफेर और अन्य वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच चल रही है। स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों में इन तीनों के खातों के संबंध में सहयोग देने की बात कही है। स्विट्जरलैंड के संघीय कर विभाग ने पांच मार्च को जियोडेसिक लिमिटेड और इसके तीन निदेशकों प्रशांत शरद मुलेकर, पंकज कुमार ओंकार श्रीवास्ताव और किरण कुलकर्णी के बैंक खातों के संबंध में प्रशासनिक सहयोग देने का निर्णय किया है।
स्विट्जरलैंड के कानून के अनुसार, कर विभाग के फैसले के खिलाफ 30 दिन के भीतर अपील की जा सकती है। इससे पहले विभाग ने कंपनी और तीनों निदेशकों के मामले में 30 अक्टूबर 2018 को भी सहयोग का फैसला लिया था, जिसे चुनौती दी गईं। अब वहां के कर विभाग ने फिर से सहयोग का निर्णय लिया है। इससे संकेत मिलता है कि पहले की गई अपील कमजोर थी।
जियोडेसिक को लेकर अरसे से सेबी को शिकायतें मिल रही थीं, तब भी इस कम्पनी को सेबी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में तीनों निदेशकों के स्विस खाते की जानकारी मिली तो भारत सरकार की तरफ से स्विस सरकार से सहयोग मांगा गया था।
टैग्स मैगजीन चंदामामा स्विस बैंक