होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'आउटलुक' की इस रिपोर्ट पर मचा बवाल, प्रकाशक-संपादक के खिलाफ FIR दर्ज

'आउटलुक' की इस रिपोर्ट पर मचा बवाल, प्रकाशक-संपादक के खिलाफ FIR दर्ज

सैफ अहमद खान ।। आदिवासी लड़कियों की तस्करी को लेकर अंग्रेजी मैगजीन आउटलुक ने अपने ताजा अंक में एक कवर स्टोरी प्रकाशित की, जिसका शीर्षक है ‘ऑपरेशन बेबी लिफ्ट’। यह सर्च स्टोरी फ्रीलांस जर्नलिस्ट नेहा दीक्षित ने की है, जिसमें बताया गया है कि रष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

सैफ अहमद खान ।।

आदिवासी लड़कियों की तस्करी को लेकर अंग्रेजी मैगजीन आउटलुक ने अपने ताजा अंक में एक कवर स्टोरी प्रकाशित की, जिसका शीर्षक है ‘ऑपरेशन बेबी लिफ्ट’। यह सर्च स्टोरी फ्रीलांस जर्नलिस्ट नेहा दीक्षित ने की है, जिसमें बताया गया है कि रष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन किस तरह आदिवासी लड़कियों की तस्‍करी करने में संलिप्‍त हैं और उन्‍होंने तीन साल तक की छोटी बच्चियों समेत कुल 31 आदिवासी लड़कियों को असम से उठाकर पंजाब और गुजरात में भेजा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन संगठनों ने ऐसा करते हुए मानव तस्‍करी से जुड़े राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों का जमकर उल्‍लंघन किया है जिसमें गुजरात और पंजाब सरकार की शह शामिल है।

पिछले तीन महीने के अथक प्रयास के बाद पत्रकार नेहा दीक्षित ने 11,300 से भी ज्यादा शब्दों में अपनी ये रिपोर्ट पेश की है। लेकिन रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से महिला पत्रकार नेहा सोशल मीडिया पर उत्पीड़न का शिकार बन गईं। उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी जाने लगीं है। इतना ही नहीं नेहा के खिलाफ गुवाहटी के लतासिल पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एफआईआर में मैगजीन के प्रकाशक इंद्रानिल रॉय और संपादक कृष्ण प्रसाद का नाम भी शामिल है।

इन तीनों के खिलाफ जिन लोगों ने शिकायत की है, उनमें बिजन महाजन, मोमिनुल अव्वल और सुभाष चंद्र कायल शामिल हैं। उन्होंने प्रकाशक, संपादक और रिपोर्टर पर सांप्रदायिक घृणा फैलाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महाजन और अव्वल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य हैं।

राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा जारी एक रिलीज समाचार4मीडिया को मिली है, जिसमें कहा गया है कि गुमराह करने के वाले इन दावों को लेकर आउटलुक माफी मांगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला विंग ने अपनी विज्ञप्ति मे कहा कि उसके मार्गदर्शन में चलने वाले सभी छात्रावासों की कार्यवाही कानून के दायरे और निगरानी में है।

वहीं रविवार 7 अगस्‍त को करीब सौ से ज्‍यादा लेखकों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों ने पत्रकार नेहा दीक्षित और आउटलुक पर आरएसएस के हमले की निंदा की है और उनके खिलाफ एक बयान जारी किया है, जिसमें इसे प्रेस की आजादी पर हमला बताते हुए पुलिस केस वापस लेने की मांग उठाई है।

जारी किए गए इस बयान पर वरिष्‍ठ पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन, ओम थानवी, अक्षय मुकुल, अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह, शबनम हाशमी, हर्ष मंदर, कविता कृष्‍णन, कविता श्रीवास्‍तव समेत तमाम पत्रकारों और सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के दस्‍तखत हैं।

बयान में कहा गया है, ‘मानव तस्‍करी की जांच शुरू करने के बजाय पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ की गई भ्रामक शिकायत पर कार्रवाई करने की है जिन्‍होंने इस अपराध को शुरू किया है। जारी बयान में ये मांग की गई है कि पुलिस उन लोगों के खिलाफ तत्‍काल आरोप दाखिल करे जो बाल तस्‍करी में संलिप्‍त हैं।

हमने इन आरोपों को लेकर आउटलुक के प्रकाशक इंद्रनील रॉय से जब उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने इस विषय पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, जबकि संपादक कृष्ण प्रसाद से भी कई बार संपर्क किया गया, पर उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिल सका। वहीं नेहा दीक्षित ने भी इस पर बात करने से इनकार कर दिया।

बता दें कि नेहा दीक्षित की शादी फिल्म निर्माता नकुल सिंह साहनी से हुई है, जिन्होंने ‘मुजफ्फरनगर अभी बाकी है’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है, जो काफी विवादों में रही थी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago