होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...कुछ इस तरह आउटलुक (हिंदी) ने मजबूत की अपनी एडिटोरियल टीम

...कुछ इस तरह आउटलुक (हिंदी) ने मजबूत की अपनी एडिटोरियल टीम

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आज जब कई प्रकाशनों को विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तब ऐसे समय में आउटलुक हिंदी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा है। [caption id="attachment_35310" align="alignright" width="150"]

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आज जब कई प्रकाशनों को विभिन्न तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तब ऐसे समय में आउटलुक हिंदी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा है।

[caption id="attachment_35310" align="alignright" width="150"] सुमन कुमार[/caption]

इसी कवायद के तहत आउटलुक हिंदी अपनी एडिटोरियल टीम को भी और मजबूत बनाने ने जुटा है। खबर है कि सुमन कुमार को यहां प्रमोट कर अब एग्जिक्यूटिव एडिटर बनाया गया है। वे पहले सीनियर कॉर्डिनेटिंग एडिटर (SENIOR COORDINATING EDITOR) के पद पर कार्यरत थे।

[caption id="attachment_35312" align="alignleft" width="150"] धनंजय कुमार[/caption]

वहीं आउटलुक हिंदी की एडिटोरियल टीम से अब धनंजय कुमार का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें सीनियर एडिटर बनाया गया है। धनंजय इससे पहले नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान और नईदुनिया में काम कर चुके हैं। उन्हें प्रिंट का लंबा अनुभव है। हेल्थ बीट पर उन्हें एक्सपर्ट के तौर पर माना जाता है। नई दुनिया में हेल्थ एडिटर के तौर पर कार्यरत थे, जो पद अमूमन हिंदी मीडिया में होता नहीं है। आउटलुट जॉइन करने से पहले वे वेबसाइट Newsloop.in में बतौर हेल्थ और पॉलिटिकल एडिटर अपनी सेवा दे रहे थे।

इसके अलावा एडिटोरियल टीम से उपासना की भी एंट्री हुई है। उन्हें कॉपी एडिटर बनाया गया है।

दरअसल, एक साल पहले जब वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता ने आउटलुक हिंदी की कमान संभाली थी, तभी से यह मैगजीन और इसका हिंदी पोर्टल लगातार सफलता की नई सीढ़िया चढ़ रहा है। दरअसल इसकी मुख्य वजह हर जेनरेशन के पाठकों को इससे जोड़े रखना है। इसी कवायद के तहत जब वे आउटलुक से जुड़े तो उन्होंने न केवल मैगजीन को बल्कि इसके डिजिटल पोर्टल को भी रीलॉन्च किया और इसे एक पूरे परिवार के लिए उपयोगी बनाया।

आज के दौर में संपादक सिर्फ प्रिंटलाइन तक ही सीमित रह गए हैं, ऐसे में आलोक मेहता रोज सुबह एक चर्चित मुद्दे पर अपनी त्वरित टिप्पणी वेबसाइट के पाठकों के लिए लिखते हैं। वे इंटीग्रेशन को वक्त की जरूरत मानते हैं और ऐसे में प्रिंट और वेबसाइट को संयुक्त तौर पर लेकर चलते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago