होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आउटलुक मैगजीन से हुई ये बड़ी चूक, मांगी माफी
आउटलुक मैगजीन से हुई ये बड़ी चूक, मांगी माफी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले कुछ दिनों में ये देखने को मिला है कि कई मीडिया घरानों ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है। आउटलुक मैगजीन ने अपनी एक गलती के लिए अपनी ही न्यूज वेबसाइट के होमपेज पर माफीनामा पब्लिश किया। दरअसल आउटलुक ने गलती से अपने ताजा अंक में जम्मू-
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले कुछ दिनों में ये देखने को मिला है कि कई मीडिया घरानों ने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगी है। आउटलुक मैगजीन ने अपनी एक गलती के लिए अपनी ही न्यूज वेबसाइट के होमपेज पर माफीनामा पब्लिश किया। दरअसल आउटलुक ने गलती से अपने ताजा अंक में जम्मू-कश्मीर का मैप गलत दिखा दिया है।
मैगजीन ने अपने माफीनामा में कहा, ‘29 अगस्त, 2016 को जारी होने वाले अपने ताजा अंक में आउटलुक मैगजीन के पेज नंबर-51 पर छपे आर्टिकल ‘कश्मीर-बलोच भाई भाई’ में जम्मू कश्मीर के दो नक्शे अनजाने में गलत ढंग से प्रकाशित हो गए हैं।’
खेद व्यक्त करते हुए आउटलुक मैगजीन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि यह गलती इंटरनेट स्त्रोत की वजह से हुई है, जिसके लिए हम खेद व्यक्त करते हैं। फिलहाल वेबसाइट पर मौजूदा आर्टिकल से दोनों नक्शों को हटा लिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स