होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संकट के दौर से गुजर रहा NDTV समूह, कॉस्ट कटिंग है जारी...
संकट के दौर से गुजर रहा NDTV समूह, कॉस्ट कटिंग है जारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में इन दिनों सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। चैनल संकट के दौर से गुजर रहा है। सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक इसी क्रम में चैनल ने दिल्ली के अपने कुल 78 कैमरामैनों में 38 को बाहर जाने को कह दिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में इन दिनों सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। चैनल संकट के दौर से गुजर रहा है। सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक इसी क्रम में चैनल ने दिल्ली के अपने कुल 78 कैमरामैनों में 38 को बाहर जाने को कह दिया है। एनडीटीवी की ओर आधिकारिक तौर पर इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इससे पहले ब्यूरो से भी 6 पत्रकारों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। वहीं अब चैनल से बड़े नामों के छोड़ने का सिलसिला भी जारी हो गया है। वैसे ये भी बताया गया है कि कंपनी में बड़ी सैलरी पाने वाले एम्पलॉइज का इस बार इंक्रिमेंट भी हर बार की तरह नहीं हुआ था। मीडिया गलियारों में ये भी खबर है कि अपने एम्पलॉइज को तमाम तरह की सुविधा देने के लिए विख्यात एनडीटीवी समूह ने अब कई तरह से हाथ कसना शुरू कर दिया है।वहीं मार्केट में खबर ये भी है कि ‘एनडीटीवी प्राइम’ (NDTV Prime) चैनल को बेचा भी सकता है। खबर के मुताबिक, एक अमेरिकी कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ पार्टनरशिप करने में रुचि दिखाई है। वैसे कुछ साल पहले एक बड़ा मीडिया ग्रुप बेच चुके भारत के मशहूर मीडिया मुगल भी इस दौड़ में शामिल है।
एनडीटीवी में कार्यरत पत्रकारों ने बताया कि अब कई रिपोर्टर जहां मोबाइल से विडियो शूट कर भेज रहे हैं, तो कई लाइव चैट स्काइप के जरिए की जा रही है। कॉस्टकटिंग के इस दौर में संस्थान की पैंट्री भी अब कर्मचारियों के लिए महंगी हो गई है। पहले जहां सब कुछ फ्री मिलता था, वहीं अब उन्हें सामान की कीमत चुकानी पड़ रही है। हां, इतना जरूर है कि निम्न आय वाले कर्मियों को इसमें छूट मिली हुई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स