होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ ऑनलाइन लीक मामले वेबसाइट का मालिक हुआ गिरफ्तार

फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ ऑनलाइन लीक मामले वेबसाइट का मालिक हुआ गिरफ्तार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीते हफ्ते विवादों में घिरी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसे लेकर अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 25 साल के इस शख्स का नाम दीपक कुमार है। दीपक वेबसाइट allzmovies.in का मालिक है। हालांकि बताया जा रहा है कि दीपक का

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीते हफ्ते विवादों में घिरी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसे लेकर अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने दिल्ली के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए 25 साल के इस शख्स का नाम दीपक कुमार है। दीपक वेबसाइट allzmovies.in का मालिक है। हालांकि बताया जा रहा है कि दीपक का सेंसर बोर्ड से कोई लिंक नहीं है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार को मुंबई पुलिस के साइबर सेल में तलब किया गया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जांच करने वाले अधिकारियों ने पाया है कि सेंसर बोर्ड की मूल कॉपी 'चोरी' हुई और इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। हालांकि अधिकारी ने पहले कहा था कि कुमार को दिल्ली में पकड़ा गया, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि लीक हुई फिल्म के मामले में शुरुआती जांच और वेबसाइट के मालिक का पता लगाने को लेकर स्थानीय पुलिस की एक टीम के दिल्ली जाने के बाद उसे तलब किया गया था। दिलीप चौबे निर्देशित 'उड़ता पंजाब' की पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने से 2 दिनों पहले अवैध तरीके से ऑनलाइन लीक कर दी गई थी। बता दे कि, फिल्म निर्माता फैंटम फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के उप महाप्रबंधक (कानूनी) सत्यजीत मुखर्जी ने इंटरनेट पर फिल्म को अवैध तरीके से अपलोड करने को लेकर 15 जून को साइबर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसा अंदेशा था कि ऑनलाइन लीक होने के कारण फिल्म का बिजनेस काफी प्रभावित होगा। ऐसा कुछ हद तक देखने को मिला भी, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 'उड़ता पंजाब' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 33 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

11 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

11 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

12 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

18 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

30 minutes ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

17 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

14 hours ago

T20 वर्ल्ड कप से 1500 करोड़ का ऐड रेवेन्यू, इन मैचों से हुई सबसे ज्यादा कमाई

ICC Men's T20 वर्ल्ड कप के टीवी और डिजिटल प्रसारण से लगभग 1500 करोड़ रुपये की विज्ञापन कमाई हुई है।

4 minutes ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

22 hours ago