होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज24 को इन दो लोगों ने एक साथ कहा अलविदा, अब एक ही चैनल बना ठिकाना

न्यूज24 को इन दो लोगों ने एक साथ कहा अलविदा, अब एक ही चैनल बना ठिकाना

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज24 से दो पत्रकारों ने अलविदा कह दिया है और दोनों ने ही एबीपी न्यूज का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि न्यूज24 में प्रड्यूसर पद पर कार्यरत नृपेंद्र सिंह ने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है और एबी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

न्यूज24 से दो पत्रकारों ने अलविदा कह दिया है और दोनों ने ही एबीपी न्यूज का दामन थाम लिया है।

बताया जा रहा है कि न्यूज24 में प्रड्यूसर पद पर कार्यरत नृपेंद्र सिंह ने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है और एबीपी न्यूज के साथ जुड़ गए हैं। न्यूज24 में नृपेंद्र सिंह पर टीवी एंकर संदीप चौधरी के प्राइम टाइम प्रोग्राम ‘सबसे बड़ा सवाल’ की जिम्मेदारी थी। उन्होंने यहां साल 2014 से 2016 तक साल तक काम किया।

नृपेंद्र न्यूज24 के अलावा कई बड़े मीडिया घरानों में काम कर चुके हैं, जिनमें इंडिया टीवी, न्यूज एक्सप्रेस, जी न्यूज और स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) शामिल है।

नृपेंद्र ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

वहीं न्यूज24 से यश शर्मा के भी जाने की खबर है। वे जल्दी ही एबीपी न्यूज जॉइन करने वाले हैं। वे न्यूज24 में आउटपुट डेस्क पर थे। यश मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं और डॉ. भीमराव अम्बेडकर से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

गौरतलब है कि जब न्यूज24 की कमान वरिष्ठ पत्रकार दीप उपाध्याय  को मिली थी, उसके बाद ही नृ़पेंद्र और यश ने न्यूज 24 जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

2 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago