होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस पत्रकार की रिपोर्टिंग का उड़ा मजाक, विडियो हुआ वायरल...
अब इस पत्रकार की रिपोर्टिंग का उड़ा मजाक, विडियो हुआ वायरल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फिल्म ‘सुल्तान’ के रिलीज होने के बाद से पाकिस्तान के पत्रकार चांद नवाब से हर कोई वाकिफ है, जिन्होंने अपनी फनी रिपोर्टिंग के जरिए खूब चर्चाएं बंटोंरी। उनके इसी फनी रिपोर्टिंग को सलमान स्टारर फिल्म ‘सुल्तान’ के एक सीन में भी उतारा गया। दरअसल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फिल्म ‘सुल्तान’ के रिलीज होने के बाद से पाकिस्तान के पत्रकार चांद नवाब से हर कोई वाकिफ है, जिन्होंने अपनी फनी रिपोर्टिंग के जरिए खूब चर्चाएं बंटोंरी। उनके इसी फनी रिपोर्टिंग को सलमान स्टारर फिल्म ‘सुल्तान’ के एक सीन में भी उतारा गया। दरअसल चांद नवाब के बाद अब एक और पाकिस्तानी पत्रकार की फनी रिपोर्टिंग वाला विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तानी सुपर लीग (PSL) से संबंधित है।
दरअसल पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) के दूसरे सीजन का फाइनल मुकाबला पांच मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की टिकटें खरीदने के लिए स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। कम कीमत की सारी टिकटें बिक चुकी हैं और महंगी टिकटें ही बची हैं। इसे लेकर दर्शकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक विडियो सामने आया है। अली नाम के एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने यह विडियो ट्वीट किया है। इसे एक हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं, इसमें जियो टीवी के पत्रकार अमीन हफीज टिकट को लेकर लाइन में लगे दर्शकों से बात करते हैं।
उन्हें लाइन में लगे दर्शकों ने बताया कि वे महंगी टिकट नहीं ले सकते। उन्हें 500 रुपए वाली टिकट ही चाहिए। इस दौरान वे खुद भी 500 रुपए की टिकटों की पैरवी करने लगते हैं।
हफीज कहते हैं कि कुछ लोग 500 रुपए वाली टिकट लेकर पंछी की तरह उड़ गए हैं। सब जानना चाहते हैं कि वे पंछी कहां गए। सब लोग 500 रुपए वाली टिकट चाहते हैं। वे एक व्यक्ति से पूछते हैं कि आप 8000 रुपए वाली टिकट क्यों नहीं ले लेते? इस पर उन्हें जवाब मिलता है, ‘अगर मेरे पास 8000 रुपए होते तो मैं दूसरी शादी नहीं कर लेता?’ एक अन्य शख्स कहता है, ‘हम सुबह से यहां पर जलील हो रहे हैं। हमें टिकटें नहीं मिल रही है।’
विडियो के आखिर में हफीज कहते हैं, ‘सभी को 500 रुपए की टिकट मिलेगी तो सबसे पहले जियो टीवी के पत्रकार अमीन हफीज को मिलेगी।’
यहां देखें विडियो:
Amin Hafeez's finals ticket reporting is gold. pic.twitter.com/hoC2frJJiu
— Ali. (@iPakistani10) March 2, 2017
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स