होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वॉट्सऐप पर करता है कोई परेशान, तो अपनाएं ये तरीका

वॉट्सऐप पर करता है कोई परेशान, तो अपनाएं ये तरीका

वर्तमान दौर में इतने सारे पत्रकारों के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वर्तमान दौर में इतने सारे पत्रकारों के मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डाल दिए गए हैं कि लगभग सभी पत्रकार तकरीबन रोजाना कोई न कोई ऐसा मैसेज अनजान नंबर से पाते हैं, जो बेहद आपत्तिजनक होता है। इसमें या तो अश्लील बातें लिखी होती हैं, अथवा धमकी होती है।

ऐसे मैसेज जिन्हें मिलते हैं, वो अक्सर इसलिए शिकायत नहीं करते क्योंकि पुलिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे, फिर मामला कोर्ट जाएगा। इसलिए अक्सर वो नंबर ब्लॉक करके समाधान निकालते हैं। लेकिन इससे भेजने वाले का हौसला बढ़ जाता है और वो दूसरे नंबर से ऐसा करने लगता है।

पत्रकारों समेत ऐसे सभी लोगों की मदद के लिए, जो इस तरह के मैसेज से परेशान हैं, डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन ने एक रास्ता निकाला है, जिसके जरिये इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ क्विक एक्शन होगा।

इसके तहत न आपको एफआईआर करनी होगी और न ही थानों या कोर्ट के चक्कर लगाने होंगे।  करना सिर्फ इतना है कि उस मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर, भेजने वाले के मोबाइल नंबर के साथ ईमेल आईडी ccaddn-dot@nic.in पर भेज देना है। आगे का काम टेलिकॉम मिनिस्ट्री करेगी। यानी आगे के एक्शन के लिए शिकायत को टेलिकॉम ऑपरेटर और पुलिस के पास भेजने का। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन के कंट्रोलर कम्युनिकेशन आशीष जोशी ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।

तो अगली बार जब आप ऐसा मैसेज पाएं तो इस रास्ते को भी आजमा कर देखें। हालांकि जम्मू के एसएसपी ने एक अनोखा रास्ता वॉट्सऐप के जरिए अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए निकाला है, जिसके तहत हर वॉट्सऐप ग्रुप के लिए ये अनिवार्य कर दिया है कि उसे थाने में रजिस्टर्ड करवाया जाए। साफ है कि ऐसा आइडिया बाकी देश में लागू हुआ तो आम लोगों की लाइफ में पुलिस हस्तक्षेप बढ़ना तय है।


टैग्स शिकायत वॉट्सऐप मैसेज डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

3 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

12 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

9 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

13 hours ago