होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी शासनकाल में दबाव और खौफ के साये में जी रहा मीडिया: पूर्व वित्त मंत्री
मोदी शासनकाल में दबाव और खौफ के साये में जी रहा मीडिया: पूर्व वित्त मंत्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके पी. चिदम्बरम ने मोदी सरकार के कार्यकाल में मीडिया की कवरेज को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल के खौफ में न सिर्फ दलित और अल्पसंख्यक है बल्कि मीडिया भी उसके द
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त मंत्री रह चुके पी. चिदम्बरम ने मोदी सरकार के कार्यकाल में मीडिया की कवरेज को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल के खौफ में न सिर्फ दलित और अल्पसंख्यक है बल्कि मीडिया भी उसके दबाव और खौफ के साये में जी रहा है।
मीडिया पर बरसते हुए चिदंबरम ने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टियों की कवरेज के मामले में मीडिया का दायरा बहुत ही सीमित हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल ज्यादातर चैनल जयजयकार करने वाले बन गए हैं। वहीं अधिकांश अखबारों ने चुप्पी साध ली है, और यह लोकतंत्र के लिए बेहद दुख की बात है।
चिदम्बरम ने राष्ट्रीय मीडिया की तुलना क्षेत्रीय मीडिया से करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मीडिया से ज्यादा क्षेत्रीय मीडिया स्वतंत्र है।
उन्होंने कहा कि हर कोई यह अच्छी तरह से जानता है कि मीडिया पर कई प्रत्यक्ष और परोक्ष दबाव डाले जा रहे हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल का उदाहरण देते हुए बताया कि चैनल के एक वरिष्ठ पत्रकार ने उनका इंटरव्यू किया था, लेकिन आखिरी वक्त में इसका प्रसारण रोक दिया गया।
चिदम्बरम ने कहा कि न तो वह और न ही पत्रकार जानते हैं कि वह इंटरव्यू क्यों प्रसारित नहीं किया गया। उन्होंने कहा, साफ तौर पर संदेश यह था कि अपनी हद में रहो। यदि ज्यादा आलोचना करोगे तो सरकार तुम पर नजर रख रही है।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मीडिया इस डर से उबरेगा। मीडिया अक्सर उपदेश देता रहता है कि किसी जीवंत लोकतंत्र में लोगों को अपने दिल की बात बोलनी चाहिए, लेकिन पहले मीडिया तो अपने दिल की बात बोले।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स