होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नितिन गडकरी ने 'बड़े' पत्रकार पर यूं कसा तंज
नितिन गडकरी ने 'बड़े' पत्रकार पर यूं कसा तंज
'आजतक' के हिंदी जगत के महामंच कहे जाने वाले 'एजेंडा आजतक' के सातवें संस्करण में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
'आजतक' के हिंदी जगत के महामंच कहे जाने वाले 'एजेंडा आजतक' के सातवें संस्करण में राजनीति, व्यापार, बॉलिवुड और क्रिकेट की दुनिया की कई हस्तियों ने शिरकत की। 17 और 18 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
‘आज तक’ पिछले सात सालों से 'एजेंडा आजतक' का आयोजन करता आ रहा है। इसका मकसद उस एजेंडे को लोगों के सामने लेकर आना है, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के विचारकों और चिंतकों की सोच है। सातवें संस्करण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी शिरकत की। इनके अलावा, गायक सोनू निगम और अरमान मलिक और स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी अपने कई कहे-अनकहे पल शेयर किए।
केंद्रीय मंत्री ने प्रत्यक्ष तौर पर नाम लिए बिना एक बड़े पत्रकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, 'कोई राजनेता एक बयान देता है और आप शाम 8 से 9 के बीच बहस करने लगते हैं और पूछते हैं कि 'देश जानना चाहता है (कंट्री वांट्स टू नो)।'
गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को 'दलित' कहने का ठीकरा भी मीडिया के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा, ‘मीडिया ने केवल आदित्यनाथ के भाषण के सनसनीखेज भाग को उठाया, लेकिन अच्छी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। आप (मीडिया) आप अच्छी बातें नहीं दिखाते, आपने केवल यही दिखाया कि किसने हनुमान के बारे में क्या कहा। यदि किसी ने नो बॉल फेंकी है, तो आप पूरे दिन बस उसे ही दिखाते रहेंगे। आप पूछते रहेंगे कि 'देश जानना चाहता है (कंट्री वांट्स टू नो)।'
टैग्स पत्रकार नितिन गडकरी एजेंडा आजतक