होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Times Network’ से जुड़े निखिल गांधी, मिला अहम पद  

‘Times Network’ से जुड़े निखिल गांधी, मिला अहम पद  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने निखिल गांधी को अपना नया रेवेन्यू हे‍ड बनाया है। निखिल गांधी इससे पहले डिज्नी इंडिया मीडिया नेटवर्क के वाइस प्रेजिडेंट और हेड (रेवेन्यू) के पद पर काम कर रहे थे। कंपनी में करीब एक दशक गुजारने के बाद उन्हों

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने निखिल गांधी को अपना नया रेवेन्यू हे‍ड बनाया है। निखिल गांधी इससे पहले डिज्नी इंडिया मीडिया नेटवर्क के वाइस प्रेजिडेंट और हेड (रेवेन्यू) के पद पर काम कर रहे थे। कंपनी में करीब एक दशक गुजारने के बाद उन्होंने कुछ समय पहले कंपनी को छोड़ दिया था। निखिल गांधी को मीडिया और ऐंटरटेनमेंट के क्षेत्र में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है।

बताया जाता है कि गांधी यहां प्रेजिडेंट (रेवेन्यू) असित कुकियन (Ashit Kukian) की जगह लेंगे। असित ने नवंबर 2015 में टाइम्स नेटवर्क जॉइन किया था। टाइम्स नेटवर्क द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, निखिल गांधी को नेटवर्क के सभी चैनलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है और वह कंपनी के एमडी और सीईओ एमके आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

इस नियुक्ति के बारे में एमके आनंद ने कहा, ‘टाइम्स ग्रुप में निखिल गांधी का स्वागत है और कंपनी को उनके अनुभवनों व स्किल्स का काफी फायदा मिलेगा। असित कुकियन ने यहां से कहीं और जाने का निर्णय लिया है और हम उन्हें बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।’ वहीं निखिल गांधी का कहना था, मेरा उद्देश्‍य यही रहेगा कि मैं टाइम्स ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर ले जाऊं और बिजनेस को काफी आगे बढ़ाऊं।

खास बात यह है कि गांधी और कुकियन दोनों टाइम्स नेटवर्क की कोर टीम का हिस्सा थे, जब वर्ष 2004 में ‘जूम’ (Zoom) को लॉन्च किया गया था। कुकियन की लगभग दस साल बाद टाइम्‍स नेटवर्क में यह दूसरी पारी थी। वह करीब 13 साल तक Bennett, Coleman & Co. Ltd (BCCL)  से जुड़े रहे हैं और कई अहम भूमिकाओं का निर्वहन किया है। उन्‍होंने ‘Radio City 91.1’ में प्रेजिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर भी काम किया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 hour ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 hour ago