होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एबीपी न्यूज से अलग हुईं न्यूज एंकर निधि वासंदानी, पहुंचीं अब यहां...
एबीपी न्यूज से अलग हुईं न्यूज एंकर निधि वासंदानी, पहुंचीं अब यहां...
एबीपी न्यूज से एक और खबर सामने आई है। दरअसल, यहां जानी-मानी न्यूज एंकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एबीपी न्यूज से एक और खबर सामने आई है। दरअसल, यहां जानी-मानी न्यूज एंकर निधि वासंदानी ने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले चार सालों से यहां कार्यरत थीं। निधि वांसदानी अब अपनी नई पारी का आगाज इंडिया न्यूज के साथ कर रही हैं। वे यहां एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के साथ-साथ न्यूज एंकर की जिम्मेदारी संभालेंगी। सोमवार को इंडिया न्यूज में उनका पहला दिन होगा।
निधि 2014 में एबीपी न्यूज के साथ जुड़ी थीं। वे 2014 के फीफा वर्ल्ड कप से लेकर एबीपी न्यूज का सबसे लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ तक कवर कर चुकी हैं। पिछले दो सालों से निधि महाराष्ट्र और आस पास के राज्यों की खबरों वाला शो ‘मुंबई लाइव’ को कवर कर रहीं थीं। निधि ये शो खुद ही बनाती थीं और इसकी एंकरिंग भी खुद ही करती थीं। इसके साथ-साथ वे अन्य बुलेटिन की एंकरिंग का जिम्मा भी संभालती थीं। बता दें कि यह शो हर रोज सोमवार से शुक्रवार रात 11.30 बजे सनसनी के बाद आता है।
नोटबंदी के दौरान निधि के काम को कई बार सराहा गया, क्योंकि उन्होंने कई ऐसे रिपोर्ट्स तैयार की थीं, जिसमें कैशलैस इंडिया की तस्वीर को उजागर किया गया था। देश की अर्थव्यवस्था पर भी निधि की अच्छी पकड़ है यही वजह है कि बजट को पेश करने वाली टीम में इनका भी योगदान रहता है। निधि ने इकनॉमिक्स (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया है और दो बार पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
निधि एबीपी न्यूज से पहले जी बिजनेस में कार्यरत थीं, वे यहां अप्रैल, 2009 से मार्च, 2014 तक रहीं। इस दौरान उन्होंने यहां प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की भी जिम्मेदारी संभाली। वे अपना योगदान जी मीडिया के अन्य न्यूज चैनलों में भी दे चुकी हैं, जिनमें जी यूपी/उत्तराखंड व जी संगम शामिल है। जबकि इसके पहले वे मई, 2007 से अप्रैल, 2009 तक सहारा समय में रही हैं। उन्होंने कुछ समय तक भोपाल में राज न्यूज और भास्कर टीवी के साथ काम किया।
निधि एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं जिन्होंने कत्थक में ग्रेजुएशन भी किया है। वे कई स्टेज शो भी कर चुकी हैं। बेहतरीन डांसर होने के चलते वे छोटे बच्चों को डांस भी सिखाती हैं। चूंकि उनका नाता भोपाल से हैं, लिहाजा वे भोपाल के दूरदर्शन में कई बार परफॉर्मेंस भी दे चुकी हैं। भोपाल की सर्वश्रेष्ठ क्लासिकल डांसर के तौर पर निधि को शिवराज सिंह चौहान सम्मानित भी कर चुके हैं।
इसके अलावा निधि को बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी द्वारा 2004 में सिंधि प्रतिभा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। आप उनके ट्विटर हैंडल @nidhileo पर उन्हें फॉलो भी कर सकते हैं।
टैग्स एबीपी न्यूज निधि वांसदानी