होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े अखबार ने बंद किया बिहार एडिशन
इस बड़े अखबार ने बंद किया बिहार एडिशन
अंग्रेजी अखबार ने अपने बिहार एडिशन को 15 दिसंबर 2018 से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अंग्रेजी अखबार ‘द टेलीग्राफ’ (The Telegraph) के पाठकों के लिए एक बड़ी खबर है। द टेलीग्राफ का बिहार संस्करण 15 दिसंबर 2018 से बंद हो गया है। हालांकि, पटना और पत्रकारिता की दुनिया में यह ख़बर काफी समय से उड़ रही थी, लेकिन उस समय इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी।
गौरतलब है कि पिछले ही साल झारखंड के साथ कई अन्य राज्यों में हिंदुस्तान टाइम्स ने भी अपने संस्करण बंद करने की घोषणा की थी। इसमें रांची, भोपाल, कोलकाता और इंदौर के संस्करण शामिल थे। इसके अलावा उसी समय हिंदुस्तान टाइम्स ने अपने वाराणसी और इलाहाबाद ब्यूरो को भी बंद कर दिया था। हालांकि बिहार में ‘द टेलीग्राफ’ के पाठकों की संख्या बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन जितनी भी थी, उनके लिए यह ख़बर निराशा पैदा करने वाली है।
ख़बर है कि द टेलीग्राफ के बिहार संस्करण के साथ ही ओडिशा संस्करण और एपीबी ग्रुप के ही कोलकाता से बांग्ला में छपनेवाले नए टैबलॉयड ‘ए बेला’ को भी बंद कर दिया गया है। एबीपी ग्रुप के कोलकाता मुख्यालय से अखबार को बंद करने की मुख्य वजह बिहार संस्करण का ‘आर्थिक तौर पर लाभप्रद’ नहीं होना बताया गया है।
टैग्स अखबार द टेलीग्राफ