होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश की इस यूनिवर्सिटी में अखबार हुए बैन, हॉकर की एंट्री पर रोक
देश की इस यूनिवर्सिटी में अखबार हुए बैन, हॉकर की एंट्री पर रोक
समाचर4मीडिया ब्यूरो ।। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल यूनिवर्सिटी 78 शिक्षकों की भर्ती विवादों के घेरे में हैं। यूनिवर्सिटी के खिलाफ लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में अखबार नहीं पहुंचने देने का फैसला लिया है। मी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचर4मीडिया ब्यूरो ।। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल यूनिवर्सिटी 78 शिक्षकों की भर्ती विवादों के घेरे में हैं। यूनिवर्सिटी के खिलाफ लगातार प्रकाशित हो रही खबरों के चलते यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में अखबार नहीं पहुंचने देने का फैसला लिया है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत दी गई है कि किसी न्यूज पेपर विक्रेता या हॉकर को कैंपस के अंदर न घुसने दिया जाए। दरअसल वहां रहने वाले कई लोगों ने फोन कर मीडिया से इस बात की पुष्टि की है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले के कारण बुधवार को छात्रों और अध्यापक अखबार नहीं पढ़ पाए। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स