होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / News24 का डिजिटल विस्तार पर फोकस, नियुक्त किया Editor-Videos
News24 का डिजिटल विस्तार पर फोकस, नियुक्त किया Editor-Videos
‘न्यूज24’ (News24) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘न्यूज24’ (News24) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया गया है कि चैनल अपने डिजिटल वेंचर के विस्तार पर फोकस कर रहा है।
खबर है कि पत्रकार सौरभ गुप्त अब News24 डिजिटल के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे News24 में Editor-Videos के तौर पर काम संभालेंगे।
सौरभ ने इससे पहले तीन वर्षों से अधिक समय से दैनिक जागरण के साथ एसोसिएट एडिटर (डिजिटल) के रूप में कार्य कर रहे हैं।
सौरभ गुप्त के पास कई प्रमुख मीडिया संस्थानों जैसे (दैनिक जागरण/टाइम्स नाउ/एबीपी न्यूज) में सफलतापूर्वक काम करने का तजुर्बा है।
दैनिक जागरण में रहते हुए उनके पास डिजिटल प्लेटफार्म Jagran.com के लिए स्टोरी सेलेक्शन और क्रिएशन, न्यूज स्टोरीज और विडियो का वेबसाइट पर बेहतर ढंग से प्रदर्शन, सोशल मीडिया और अन्य एग्रीगेटर्स पर वितरण की ज़िम्मेदारी थी।
सौरभ गुप्त दिल्ली के एक साहित्यिक घराने से आते हैं। यही कारण है कि उनका साहित्य से गहरा जुड़ाव और लगाव रहा है। सौरभ गुप्त ने आईआईएमसी दिल्ली से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने बीएजी फिल्म्स के साथ अपनी करियर की शुरुआत की। वे लगभग डेढ़ दशक से मीडिया उद्योग का हिस्सा हैं।
टैग्स न्यूज24 सौरभ गुप्त