होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रबल प्रताप ने प्राइम टाइम में लगातार डिबेट शो दिखाने की ये बताई वजह

प्रबल प्रताप ने प्राइम टाइम में लगातार डिबेट शो दिखाने की ये बताई वजह

चुनावों के मद्देनजर टीवी चैनल अपनी तरफ से कोई कसर नहीं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

चुनावों के मद्देनजर टीवी चैनल अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। चुनावी दौर में व्युअरशिप और रेवेन्यू जुटाने को लेकर वे अपनी स्ट्रेटजी में जुटे हुए हैं। इस बारे में ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) के मैनेजिंग एडिटर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि चैनल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और बार्क की रेटिंग में एक साथ दो स्थान ऊपर की छलांग यदि कोई चैनल लगा सकता है तो वह ‘न्यूज18 इंडिया’ ही है।

प्रबल प्रताप का कहना है कि जब नवंबर 2016 में ‘आईबीएन7’ (IBN7) को ‘न्यूज18 इंडिया’ के तौर पर री-लॉन्च किया गया था, उस समय इसका मार्केट शेयर लगभग छह प्रतिशत था और दो वर्ष के अंदर ही चैनल का मार्केट शेयर 13.9 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा, ‘इसका पूरा श्रेय हमारी स्ट्रेटजी को जाता है, जिसमें प्राइम टाइम के दौरान एक के बाद एक डिबेट के प्रसारण के साथ ही इस बात पर ध्यान दिया जाता है कि इसमें खबरों को सनसनीखेज नहीं बनाया जाता है।’

प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार, ‘हमने ही सबसे पहले प्राइम टाइम के दौरान दो घंटे तक लगातार डिबेट की शुरुआत की थी। हालांकि शुरुआत में हम थोड़े असमंजस में थे कि इसे लेकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी, लेकिन जल्द ही हमें पता चल गया कि हम सही दिशा में जा रहे हैं। इसके बाद हमने तीसरी डिबेट ‘भैयाजी कहिन’ (Bhayaji Kahin) शुरू कर दी। शाम को छह से सात बजे के बीच इसका प्रसारण किया जाता है। यह डिबेट स्टूडियो में बैठकर नहीं बल्कि लोगों के बीच जाकर की जाती है। दर्शकों ने इसे भी काफी पसंद किया है।‘

उनका कहना है, ‘प्राइम टाइम (शाम को छह से रात दस बजे तक) की बात करें तो हमारी स्थिति काफी अच्छी है। मेट्रो शहरों में हम पिछले छह-सात महीने से ‘आजतक’ से आगे हैं। मेरा मानना है कि लोग डिबेट देखना चाहते हैं और यही कारण है कि वे हमारा चैनल देख रहे हैं। यदि आप नंबर वन और नंबर टू चैनलों के बीच का अंतर देखें तो यह सिर्फ तीन प्रतिशत है। इसलिए हमारे लिए यह अच्छा अवसर है।’


टैग्स न्यूज18 इंडिया प्रबल प्रताप
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

14 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago