होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ABP न्यूज का बदल गया रंग-रूप, सबकी 'बजेगी घंटी'...
ABP न्यूज का बदल गया रंग-रूप, सबकी 'बजेगी घंटी'...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनलों के दर्शकों के बीच एक अलग पहचान रखने वाला एबीपी न्यूज चैनल ने 18 जनवरी बुधवार से अपने प्रारूप में बड़े बदलाव कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जहां एक और चैनल का स्क्रीन कलर बदला है, तो वहीं दूसरी ओर चैनल का लोगो भी बद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनलों के दर्शकों के बीच एक अलग पहचान रखने वाला एबीपी न्यूज चैनल ने 18 जनवरी बुधवार से अपने प्रारूप में बड़े बदलाव कर दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जहां एक और चैनल का स्क्रीन कलर बदला है, तो वहीं दूसरी ओर चैनल का लोगो भी बदल गया है। इस बदलाव से अब एबीपी न्यूज नेटवर्क के सभी चैनलों के लोगो का कलर लगभग एक जैसा हो गया है। वहीं चैनल में अब कंटेंट को लेकर भी कई नए प्रयोग किए गए हैं, जो समय के साथ देखने को मिलेंगे।
चैनल की टैगलाइन भी 'आपको रखें आगे' की जगह अब 'हर खबर पर पकड़' हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कंटेंट को लेकर भी कई नए प्रयोग देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव प्राइम टाइम बैंड के रात 10 बजे के शो में है। अब 'घंटी बजाओ' शो के जरिए एबीपी न्यूज आम लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश करेगा। यह नए तरह का प्रयोग होगा। सबसे अहम बात यह है कि एबीपी न्यूज खबरों पर अपनी पकड़ के लिए जाना जाता है और इस नए शो के जरिए वे जनता और खबर के बीच एक नए तरह का सामंजस्य पैदा करेगा। इस शो के जरिए जहां टीवी से जनता सीधी जुड़ सकेगी, तो साथ ही राजनीति के अहम मुद्दे को जनता से सीधे जोड़कर उसका विश्लेषण किया जाएगा। अभी दस बजे '24 घंटे 24 रिपोर्टर' शो आता है, जिसे कल से स्थगित किया जा रहा है।
साथ ही चैनल अब दिनभर स्क्रीन के नीचे चलने वाले टिकर की विदाई का मन बना चुका है। अब हर खबर के साथ उससे रिलेटेड फैक्ट्स की सूचना ‘जानना जरूरी है’ के नाम से दी जाएगी। 'जानना जरूरी है' के जरिए एबीपी न्यूज हर खबर की गहराई को तुरंत दर्शकों तक पहुंचाएगा। हर छोटी और बड़ी खबर से जुड़ी अहम जानकारी काफी रिसर्च के साथ एबीपी न्यूज लगातार दर्शकों को देता रहेगा।
सूत्र बता रहे हैं कि कलेवर में ये बदलाव सिर्फ इस स्ट्रैटजी के तहत किया जा रहा है कि चैनल की पहचान उसकी धारदार खबरें हैं, तो चैनल हर वक्त सिर्फ खबर पर ही फोकस कर अपने दर्शकों की बीच मजबूत पैठ बनाएगा।
ADVT: 'जन की बात' के साथ देखिए, अखिलेश यादव को साईकिल चिन्ह मिलने के बाद समर्थकों की खुशी:
यहां देखें चैनल का प्रोमो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स