होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18: डिजिटल विंग की मजबूती के लिए उठाया यह कदम

Network18: डिजिटल विंग की मजबूती के लिए उठाया यह कदम

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश के बड़े मीडिया समूह ‘नेटवर्क 18’ (Network18) ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। नेटवर्क 18 डिजिटल के तहत इसके पास इस समय ‘Moneycontrol’, ‘Firstpost’, ‘News18’, और ‘Pradesh

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश के बड़े मीडिया समूह ‘नेटवर्क 18’ (Network18) ने अपने डिजिटल प्लेटफार्म को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। नेटवर्क 18 डिजिटल के तहत इसके पास इस समय ‘Moneycontrol’, ‘Firstpost’, ‘News18’, और ‘Pradesh18’ जैसी डिजिटल प्रॉपर्टी हैं।

इन प्लेटफार्म्स को आगे बढ़ाने और नए-नए आइडियाज को लाने के लिए ताकि डिजिटल स्पेस में यह नंबर वन बना रह सके, नेटवर्क18 ने कुछ खास कदम उठाए हैं। इसके तहत मनीष माहेश्वरी को ‘नेटवर्क18 डिजिटल (Network18 Digital) का सीईओ बनाया गया है। नेटवर्क18 डिजिटल पर डिजिटल न्यूज कंज्यूमर आसानी से ब्रेकिंग न्यूज, ओपिनियन, फाइनेंसियल डाटा और अन्य जानकारी पा सकते हैं।

नई नियुक्ति के बारे में माहेश्वरी का कहना है, ‘हम इस समय ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जब कंटेंट के इस्तेमाल को लेकर काफी तेजी से बदलाव हो रहे हैं और ऐसे में समय के साथ चलते हुए और नए कंज्यूमर को अपने से जोड़ने के लिए अपने आप में भी बदलाव काफी जरूरी हैं। इसी के लिए हमने काफी अच्छी टीम तैयार की है।’

इसी कवायद के तहत कंपनी ने ‘Jabong.com’ की पूर्व सह संस्थापक लक्ष्मी पोतलुरी के साथ ‘Flipkart’ से राजीव सिंह और ‘India TV Digital’ से अनुश्रव गुलाटी को हाल ही में नियुक्त किया है।

राजीव सिंह को न्यूज18 के लिए न्यूज18 डिजिटल का बिजनेस हेड बनाया गया है। आईआईएम कोझिकोड (IIM- Kozhikode) के छात्र रहे राजीव सिंह को ट्रे‍डिशनल और डिजिटल मीडिया का काफी अनुभव है। फ्लिपकार्ट के अलावा वह स्‍टार टीवी और रेडियो मिर्ची  के साथ भी काम कर चुके हैं।

वहीं अनुश्रव गुलाटी को प्रादेशिक भाषाओं (Languages portfolio) के लिए न्यूज18 डिजिटल का बिजनेस हेड बनाया गया है। गुलाटी को ई-कॉमर्स, सर्च और पब्लिशिंग डोमेन का काफी अनुभव है। सिंह और गुलाटी दोनों मनीष माहेश्वरी को रिपोर्ट करेंगे।

नेटवर्क18 डिजिटल (N18D) नेटवर्क18 फैमिली का ही एक अंग है। नेटवर्क18 विभिन्‍न भाषाओं में न्‍यूज और एंटरटेनमेंट जॉनर में कई प्रमुख टीवी स्टेशनों का संचालन करता है। इनमें CNBC-TV18, CNBC Awaaz, CNN-News18, ETV Network और Colors जैसे नाम शामिल हैं। नेटवर्क ने कुछ प्रमुख इंटरनेशनल ब्रैंड्स के साथ भी पार्टनरशिप की है, इनमें CNN, CNBC, Viacom और Forbes जैसे नाम शामिल है। नेटवर्क18 डिजिटल को देश-विदेश में कंटेंट के मामले में काफी विश्‍वसनीय और बेहतर प्‍लेटफार्म माना जाता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

15 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

15 hours ago