होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर नेटवर्क18 पहुंचे पांडुरंग नायक
इस बड़े पद पर नेटवर्क18 पहुंचे पांडुरंग नायक
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) ने अपने यहां एक बड़े पद पर नियुक्ति की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह में शामिल ‘नेटवर्क18’ (Network18) ने अपने यहां एक बड़े पद पर नियुक्ति की है। दरअसल, समूह ने पांडुरंग नायक को अपनी डिजिटल शाखा ‘नेटवर्क18 डिजिटल’ (Network18 Digital) का चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में पांडुरंग नायक ‘नेटवर्क18’ (डिजिटल) के हेड पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करेंगे और मुंबई से अपना कामकाज संभालेंगे।
पांडुरंग को विभिन्न कंपनियों में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह ‘कॉग्निजेंट’, ‘माइक्रोसॉफ्ट’, ‘टाइम्स इंटरनेट’ और ‘फोर्क मीडिया’ जैसी कंपनियों में अहम पदों पर काम कर चुके हैं। ‘नेटवर्क18’ (डिजिटल) की टीम का हिस्सा बनने से पहले पांडुरंग ‘फोर्क मीडिया’ में चीफ ऑपरेटिंग और टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर काम कर रहे थे। पांडुरंग ने कर्नाटक से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
टैग्स नेटवर्क18 पांडुरंग नायक चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर